
बॉलीवुड अभिनेत्रियां अक्सर अपने लुक और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं । लेकिन स्टाइल आइकन मानी जाने वाली ये अभिनेत्रियां भी किसी की ड्रेस को कॉपी करने में पीछे नहीं हैं । कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां न केवल हॉलीवुड अभिनेत्रियों की ड्रेस कॉपी करते हुए देखी गईं हैं बल्कि बॉलीवुड अभिनेत्रियों की भी कॉपी करते हुए देखी गईं हैं । और इस बार बॉलीवुड की नई पीढ़ी की अभिनेत्री आलिया भट्ट, जो हाल ही में वरुण धवन के साथ फ़िल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में नजर आईं थी, एक पाकिस्तानी अभिनेत्री की ड्रेस को कॉपी करते हुए नजर आईं ।
आपको बता दें कि हाल ही में मुंबई में यूट्यूब फ़ैन फेस्ट का आयोजन हुआ था जिसमें आलिया वाइट सूट-पैंट्स में दिखाई दी । आलिया ने खुद इस फ़ोटो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया । इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि इस ड्रेस में आलिया काफ़ी खूबसूरत लग रही थीं लेकिन आलिया की ये ड्रेस हमें किसी की याद दिला रही थी । और वो याद थी शाहरुख खान की हीरोईन माहिरा खान की । आलिया भट्ट ने अपने इस लुक को काफ़ी हद तक माहिरा की तरह ही अपनाया ।
शाहरुख खान अभिनीत फ़िल्म रईस में नजर आ चुकी पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान भी कुछ महीने पहले बिल्कुल ऐसी ही ड्रेस पहने हुए नजर आईं थी । और माहिरा ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फ़ोटो को शेयर किया । इस फ़ोटो में माहिरा ने प्लेन वाइट सूट-पैन्ट, वन साइड ऑफ-शोल्डर ट्विस्टेड टॉप के साथ वेवी हेयर्स और लाइट मेकअप कैरी किया । सिल्वर हाई हील्स सैंडल्स ने महिरा के इस लुक को परफेक्ट बनाया ।
आलिया भट्ट ने काफ़ी हद तक माहिरा खान के लुक को ही अपनाया । वही वन साइड ऑफ-शोल्डर ट्विस्टेड टॉप और पैन्ट, लाइट मेकअप ! कुछ अलग था तो, वो था आलिया का हेयरस्टाइल और फुटवियर जो सिल्वर तो था मगर सैंडल नहीं पंप्स । गौरतलब है कि आलिया भट्ट जल्द ही रणबीर कपूर के साथ फ़िल्म ड्रेगन में नजर आएंगी ।
















