19 हफ्तों के लंबे इंतजार के बाद देश के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस 16 को फ़ाइनली अपना विनर मिल गया । ‘बस्ती के हस्ती’ रैपर एमसी स्टैन ने बिग बॉस 16 की ट्रॉफी अपने नाम की । बिग बॉस 16 के होस्ट सलमान खान ने एमसी स्टैन को विनर बनने पर बधाई दी और बिग बॉस 16 की ट्रॉफी के अलावा एम सी स्टैन को 31 लाख रुपये और एक कार इनाम के रूप में मिली ।

बिग बॉस 16 के विनर बने एम सी स्टैन
शो में हमेशा पीछे रहने वाले और मंडली का हिस्सा रहने वाले स्टैन का फ़ाइनल में शिव ठाकरे से मुकाबला हुआ जिसमें स्टैन विजेता बने । वहीं बिग बॉस 16 के फ़र्स्ट रनर अप शिव ठाकरे रहे । पूरे शो के दौरान स्टैन मंडली के सहारे खेलते हुए बहुत ही सुरक्षित आगे बढ़े और हमेशा हर काम को बहुत ही अनिच्छा से करते थे । लेकिन अब वह शो के विजेता बन गए हैं । एम सी के विजेता बनने से उनके फ़ैंस काफ़ी खुश हो गए हैं ।

बिग बॉस 16 में इस बार टॉप 5 में शालीन भनोट, अर्चना गौतम, एमसी स्टैन, शिव ठाकरे और प्रियांका चाहर चौधरी शामिल थीं । बिग बॉस के टॉप फाइव में सबसे पहले शालीन भनोट बाहर हुए थे । उसके बाद अर्चना गौतम बाहर हुई और उनके बाद प्रियंका चाहर चौधरी बिग बॉस हाउस से बाहर हुईं । सिंगर अब्दू रोजिक ने बिग बॉस फिनाले में अपने द स्पेशल गानों को गाया । उन्होंने अपने गानों से भारत, बिग बॉस और भारतीय जनता को शुक्रिया कहा ।

सलमान खान ने अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान का पहला गाना नैयों लगदा को बिग बॉस 16 के फिनाले में लॉन्च किया । बिग बॉस 16 के फिनाले में सनी देओल और अमीषा पटेल भी अपनी फिल्म गदर 2 का प्रमोशन करने पहुंचे थे ।
पूरे शो के दौरान शिव और स्टैन की दोस्ती और बॉन्ड को काफी पसंद किया गया । शिव और स्टैन न सिर्फ अपने लिए 'बिग बॉस' का गेम खेले, बल्कि एक-दूसरे को सपोर्ट भी किया । जब भी बिग बॉस 16 के लिए वोटिंग या ट्रॉफी जीतने की बात आई तो शिव और स्टैन एक-दूसरे के लिए वोट मांगते दिखे ।

बिग बॉस 16 के विनर एमसी का असली नाम अल्ताफ शेख है । एमसी पुणे के रहने वाले हैं, वह बचपन में पढ़ाई में कमजोर लेकिन म्यूजिक में हमेशा से जोरदार रहे हैं । स्टैन ने 12 साल की उम्र से ही स्टेज परफॉर्मेंस देनी शुरू कर दी थी, उन्होंने कव्वाली गाने से अपने करियर और लाइफ को को पंख दिए । स्टैन ने हिप-हॉप की दुनिया में बड़ा नाम कमाया है ।
















