दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूब चैनल बनने की ऊँचाई को छूते हुए, भारत के सबसे बड़े म्यूज़िक लेबल टी-सीरीज़ ने यूट्यूब पर 100 मिलियन सब्सक्राइबर के साथ एक ओर इतिहास रच दिया है। भारतीय मनोरंजन उद्योग में एक प्रमुख खिलाड़ी, टी-सीरीज़ ने प्रमुख फिल्में, गानों के साथ-साथ सिंगल (गैर-फ़िल्मी संगीत) के साथ टॉप स्थान पर अपनी जगह बना ली है। जनवरी 2011 में स्थापित, टी-सीरीज़ यूट्यूब चैनल में 29 उप-चैनल हैं और सबसे अधिक देखे जाने वाले अपलोड हैं।

भूषण कुमार की टी-सीरीज़ ने भारत का सर गर्व से किया ऊपर : 100 मिलियन सब्सक्राइबर के साथ दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूब चैनल बन कर रचा इतिहास !

संगीत और फिल्म कंपनी का सफलतापूर्वक संचालन करने वाले अध्यक्ष और प्रबंध निर्देशक भूषण कुमार ने हाल ही में अपने ब्रांड टी-सीरीज को एक पायदान ऊपर उठा लिया है। महज 19 साल की उम्र में टी-सीरीज़ की लगाम संभालते हुए, कुमार ने अपनी दूरदर्शिता और तीखे व्यवसाय के साथ न केवल ब्रांड टी-सीरीज़ को एक उल्लेखनीय स्थान पर पहुँचा दिया है बल्कि 100 मिलियन सब्सक्राइबर के साथ दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूब चैनल का ख़िताब भी अपने नाम कर लिया है। भूषण कुमार ने हमेशा अपनी कंपनी की सफलता का श्रेय अपने श्रेष्ठ कंटेंट और अपने टीम की निष्ठा और कड़ी मेहनत को दिया है।

उपलब्धि से खुश भूषण कुमार ने व्यक्त किया, “हमने अपने कंटेंट को ऑफ़लाइन मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर बिना किसी संदेह के पोस्ट किया, बिना यह सोचते हुए कि हम क्या हासिल कर सकते हैं, और इसी चीज़ ने हमारे चैनल को इस उपलब्धि तक पहुंचने में मदद की है। मैं अपने उपभोक्ताओं का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने हमारे कंटेंट के प्रति हर बार विश्वास दिखाया है। साथ ही, टी-सीरीज में भी सभी का आभारी हूं जिन्होंने टी-सीरीज को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद की है।"

टी-सीरीज़ के अध्यक्ष, नीरज कल्याण, जो कंपनी के डिजिटल डिवीजन के प्रमुख हैं, उन्होंने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा,"यह वास्तव में एक गर्व का क्षण है, हमारी सभी टीम ने टी-सीरीज को इस शिखर पर पहुंचाने के लिए बहुत मेहनत की है। हमारे लिए संगीत एक्सेल शीट के बारे में कभी नहीं रहा है, और ना ही यह एक कागज पर एक संख्या की तरह है बल्कि यह हमारे कंटेंट के प्रति हमारा एक जुनून है। यह उपलब्धि हमें भविष्य में सभी प्लेटफॉर्म पर निर्बाध वितरण के माध्यम से विश्व स्तरीय कंटेंट पेश करने के लिए प्रेरित करेगा और खुद के लिए एक नया बैंचमार्क स्थापित करने में मददगार साबित होगा।"

टी-सीरीज के अध्यक्ष - मार्केटिंग, मीडिया और पब्लिशिंग (टीवी) और संगीत अधिग्रहण, विनोद भानुशाली ने साझा किया,"यह उपलब्धि सही मायने में साबित करती है कि "कंटेंट ही किंग" है। नई प्रतिभा को बढ़ावा देने, संगीत और फिल्मों के रूप में ऐसा कंटेंट तैयार करना जो उपभोक्ताओं को पसंद आये, यह सब गुलशनजी का सपना था। साल 1984 में शुरू हुआ कंटेंट क्रिएशन जल्द ही यूट्यूब पर एक क्लिक और आसान नेविगेशन के साथ सभी के लिए उपलब्ध था। यह सुनिश्चित करने के लिए कि हम हर दिन ताजा कंटेंट के साथ दर्शकों का मनोरंजन करें, हम फिल्मों के माध्यम से संगीत बना रहे हैं जिसे हम इन-हाउस प्रोड्यूस कर रहे हैं। हमें ढ़ेर सारा प्यार देने के लिए, हम सम्पूर्ण भारतीय फिल्म उद्योग और हमारी सभी टीम को मदद करने के लिए धन्यवाद देते हैं।"

भारत के अलावा, टी-सीरीज के दर्शक यूके, यूएसए, यूरोप, यूएई, पाकिस्तान, बांग्लादेश, आसियान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और कई अन्य देशों में फैला हुआ है।

कई मीडिया प्लेटफॉर्म पर संगीत बनाने से लेकर लाइसेंस देने और कंटेंट प्रकाशित करने तक, टी-सीरीज़ विविध प्रकार के कंटेंट का एक बड़ा घराना है।

एक ऐसा समूह जो संगीत प्रोडक्शन, संगीत अधिग्रहण, फिल्म निर्माण से लेकर मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन तक का काम देखता है, भूषण कुमार ने अपनी शानदार डिजिटल सफलता के साथ अपने लेबल को अधिक ऊंचाइयों पर ले जाते हुए, भारत को ग्लोबल मैप पर ला खड़ा किया है।

आशिकी 2, हिंदी मीडियम, तुम्हारी सुलु, सोनू के टीटू की स्वीटी, रेड, के साथ वैश्विक बाजारों में अविश्वसनीय सफलता के साथ, टी-सीरीज़ साल 2019 में करीब 18 फ़िल्में रिलीज करने के लिए तैयार हैं और कई फिल्में 2020 के लिए अंडर प्रोडक्शन में हैं।

भारत, दे दे प्यार से, साहो, स्ट्रीट डांसर, कबीर सिंह, तानाजी: द अनसंग वारियर, बाटला हाउस, मारजावां, इत्यादि सहित टी-सीरीज ने नई, दिलचस्प और विविध कंटेंट प्रदान करने के लिए इंडस्ट्री के कुछ सबसे बड़े नामों के साथ सहयोग किया है। यूट्यूब पर 100 मिलियन सब्सक्राइबर हासिल करना एक नई यात्रा की शुरुआत है।