पिछले हफ्ते हमने खुलासा किया था कि लोकप्रिय पॉप स्टार सोफी चौधरी बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकन अवार्ड्स 2023 के पहले संस्करण की मेजबानी करेंगी । साथ ही हमने यह भी बताया था कि विक्रम फड़नीस पुरस्कारों में अपनी लक्जरी प्रेट लाइन का प्रदर्शन करते हुए एक ग्लैम फैशन शो भी करेंगे । और इसके पहले हमने खुलासा किया था कि बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकॉन अवार्ड्स 2023 के पहले संस्करण में फिल्म निर्माता करण जौहर और फिल्मों में फैशन के माध्यम से उनकी जर्नी को दर्शाया जाएगा । और अब बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकन अवार्ड्स 2023 के पहले संस्करण को लेकर लेटेस्ट अपडेट ये है कि, लोकप्रिय गायिका नीति मोहन भी हमारे इस सितारों से सजे पुरस्कार समारोह में लाइव परफॉर्म करती नजर आएंगी ।

BH Style Icons 2023: बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकन अवार्ड्स 2023 के पहले संस्करण में लाइव परफॉर्म करेंगी नीति मोहन

नीति मोहन करेंगी लाइव परफॉर्म

बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकॉन अवार्ड्स के साथ अपने सहयोग और अपने प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए, नीती कहती हैं, “मुझे बॉलीवुड हंगामा के साथ जुड़कर गर्व हो रहा है क्योंकि वो अपने स्टाइल आइकॉन अवार्ड्स के पहले संस्करणको आयोजित करते हुए 25 साल पूरे कर रहा हैं । मैं अवॉर्ड नाइट में अपने कुछ सबसे यादगार गानों पर परफॉर्म करने के लिए बहुत उत्साहित हूं ।”

बॉलीवुड हंगामा द्वारा प्रस्तुत बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकॉन अवार्ड्स पहला संस्करण, सिनेमा वाले फिल्म और टेलीविजन प्रोडक्शंस एलएलपी द्वारा क्यूरेट और निर्देशित और एक्रॉस मीडिया सॉल्यूशंस द्वारा निर्मित, ग्लिट्ज़, ग्लैमर और मनोरंजन का एक शानदार उत्सव होगा, जो 24 मार्च 2023 को मुंबई के जे डब्ल्यू मैरियट, जुहू में आयोजित होगा । सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, पुरस्कार समारोह जीवन के विविध क्षेत्रों से प्राप्तकर्ताओं का जश्न मनाएगा - चाहे वह टेलीविजन, खेल, व्यवसाय, फैशन, ओटीटी, कुलिनरी वर्ल्ड, क्षेत्रीय सिनेमा और बहुत कुछ हो । स्टाइल के इस वार्षिक उत्सव के साथ, 'बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकॉन्स' उन दिग्गजों को सम्मानित करने जा रहा है, जो दुनिया भर में असंख्य भारतीयों के लिए प्रेरणा बनकर उभरे ।