सबसे ज्यादा चर्चित फ़िल्म बाहुबली का दूसरा भाग 'बाहुबली : द कन्क्लूज़न' बहुत जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देगा । हाल ही में इस फ़िल्म का ट्रेलर लॉंच किया गया । जहां एक तरफ़ हर कोई अपने एक ही सवाल की कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा, का जवाब जानने के लिए बेताब हैं वहीं अब हमने सुना है कि इस फ़िल्म के मेकर्स ने सामाजिक कार्य हेतु एक एनजीओ के साथ करार किया है ।

'बाहुबली : द कन्क्लूज़न' ने जो वो संस्था काम कर रही है उसके लिए जागरूकता फ़ैलाने के लिए फ़्यूल ए ड्रीम एंड मेक-ए विश नाम की एनजीओ के साथ करार किया है और इस प्रक्रिया में धन भी बनाया जा सके । इस करार के तहत एनजीओ के अंतर्गत रह रहे बच्चों की मदद हो सकेगी ताकि वो अपने सपनों को साकार कर सकें । फ़िल्म के मेकर्स के साथ-साथ पूरा देश इस नेक काम हिस्सा बन सकता है । इतना ही नहीं, जो लोग भी इस अभियान से जुड़ेंगे उन्हें पुरस्कार के तौर पर फ़िल्म के ऑटोग्राफ़्ड टी-शर्ट, कॉमिक बुक्स, और यहां तक की 'बाहुबली : द कन्क्लूज़न' का फ़र्स्ट डे फ़र्स्ट शो का टिकट भी मिल सकती है ।

एस एस राजमौली द्दारा निर्देशित फ़िल्म 'बाहुबली : द कन्क्लूज़न' में प्रभाष, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन और सत्याराज जैसे कलाकार अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे । यह फ़िल्म 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।