करण जौहर द्वारा निर्मित बैड न्यूज़ अपने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खबर लाने के लिए तैयार है । कल से बैड न्यूज़ की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है, और इसमें कोई सरप्राइज़ नहीं है कि फ़िल्म की एडवांस बुकिंग को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है । लेटेस्ट अपडेट के अनुसार बुधवार को सुबह 10 बजे तक बैड न्यूज़ ने शीर्ष 3 नेशनल मल्टीप्लेक्स - पीवीआर आईनॉक्स और सिनेपोलिस में 8500 टिकट बेचे हैं ।

विक्की कौशल की बैड न्यूज़ की एडवांस बुकिंग को अच्छा रिस्पांस
फिल्म ने 24 घंटे में 8000 से ज़्यादा टिकटें बेची हैं और यह फ़िल्म टिकट खिड़की पर अच्छी कमाई करने की राह पर है । बुधवार सुबह तक एडवांस बुकिंग तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया से लगभग 50% ज़्यादा है और अगर यही स्पीड रही, तो फिल्म अपनी रिलीज़ के पहले दिन हिंदी में 8 करोड़ रुपये के आसपास की कमाई करने के लिए तैयार है ।
सिनेप्रेमियों के बीच बैड न्यूज़ को लेकर पहले से ही काफ़ी एक्साइटमेंट है और अब अगर फ़िल्म का कंटेंट भी सफल होता है, तो यह निर्माताओं के लिए एक बड़ी सफलता की कहानी बनकर उभरेगा ।
सरफिरा और हिंदुस्तानी 2 की रिलीज ने बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक परफॉर्म किया । लेकिन अब सभी की निगाहें इस शुक्रवार रिलीज़ होने वाली बैड न्यूज़ पर टिकी हैं ।
बैड न्यूज़ में विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क हैं और नेहा धूपिया सहायक भूमिका में हैं । इसका निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है जबकि करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस और लियो मीडिया कलेक्टिव प्राइवेट लिमिटेड के आनंद तिवारी और अमृतपाल सिंह बिंद्रा और अमेज़न प्राइम के मनीष मेंघानी ने इसका निर्माण किया है। यह 19 जुलाई को रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है ।
















