बाहुबली, बाहुबली 2 जैसी हिट फिल्में देने वाले प्रभास सफलता की बुलंदियों पर हैं । पिछली बार एक्शन-थ्रिलर फ़िल्म साहो में नजर आए प्रभास जल्द ही निर्देशक नाग अश्विन के साथ उनकी अगली फ़िल्म में नजर आएंगे । यह एक मेगा बजट फ़िल्म होगी । खबरों की मानें तो इस फ़िल्म की शूटिंग साल के अंत तक शुरू होगी और इसका एक बड़ा भाग यूरोप में फिल्माया जाएगा ।

prabhas_fans_73177408_697858434032628_3067998502323093829_n

प्रभास की अगली फ़िल्म के लिए फ़ैंस हुए उत्साहित

प्रभास के प्रशंसकों की कोई सीमा नहीं है और वह एक ऐसे सुपरस्टार है जिनके प्रशंसक दुनियाभर में मौजूद हैं । यह फिल्म निश्चित रूप से कुछ अलग पेश करने के लिए तैयार है और यह एक पैन-वर्ल्ड रिलीज़ होगी जो विश्व स्तर पर प्रभास के बारे में बहुत कुछ बयां करती है । नजीतन, फैंस अपने फेवरेट स्टार को ऑन-स्क्रीन देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ।

प्रभास हर निर्देशक की पहली पसंद रहे हैं, जब एक्शन शैली के लिए सर्वोत्कृष्ट नायक होने की बात आती हैं और प्रशंसक उनकी परफॉर्मेंस देखने के लिए अक्सर उत्साहित रहते हैं । अभिनेता अपनी परफ़ेक्ट बॉडी से मंत्रमुग्ध करने का कभी मौका नहीं छोड़ते और हर किरदार को बेहद सहजता से निभाते आये हैं । यही वजह है कि अभिनेता खुद को बेहतर तरीके से तैयार करने और हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करने के लिए उत्सुक रहते है ।

अभिनेता के प्रशंसक पूरे विश्व में मौजूद हैं और इस संख्या में जबरदस्त इज़ाफ़ा हो रहा हैं । अभिनेता का हर प्रोजेक्ट निश्चित रूप से हिट रहा है और इस बात से नकारा नहीं जा सकता कि दर्शक हमेशा अभिनेता का नया अवतार देखने के लिए जिज्ञासु रहते हैं ।