अनुष्का शर्मा, जो मुंबई में पिछले कई सालों से रह रही हैं, इन दिनों अपने परिवार के साथ अपने घर के परिसर में परेशानियों का सामना कर रही है । अनुष्का के पूर्व सेक्रेटरी और उनके पड़ौसियों में से एक सुनील बत्रा ने अनुष्का पर आरोप लगाया है कि उन्होंने इलेक्ट्रिक बॉक्स बिना सोसाइटी की इजाजत के लगवाया है और उससे कभी भी बिल्डिंग में आग लग सकती है ।

अनुष्का शर्मा वर्सोवा में बद्रीनाथ टॉवर की 20वीं मंजिल पर रहती हैं, जबकि सुनील बत्रा उसी ही इमारत में 16वें और 17वीं मंजिल पर रहते हैं । अपने आरोपों को साबित करने के लिए बत्रा ने कथित तौर पर के डब्ल्यू वार्ड सहायक अभियंता (बिल्डिंग एंड फैक्ट्री बीएमसी) द्वारा एक पत्र भी प्रस्तुत किया था, जिसमें कहा गया है कि फ्लैट नंबर 2001 और 2002 के बीच के आम मार्ग में एक विद्युत जंक्शन बॉक्स स्थापित किया गया जो कि बहुत ही आपत्तिजनक है और इसे तुरंत हटा दिया जाना आवश्यक है । यदि नहीं, तो एमएमसी अधिनियम के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी । बत्रा ने बीएमसी में शिकायत की है कि अनुष्का शर्मा के परिवार ने जो इलेक्ट्रिक बॉक्स लगाया है उससे कभी भी बिल्डिंग में आग लग सकती है ।

इसके के बाद बीएमसी के अधिकारियों ने 6 अप्रैल को एक पत्र लिखकर शर्मा परिवार से इसे हटाने के लिए कहा था । बीएमसी अधिकारी का दावा है ये इलेक्ट्रिक बॉक्स अवैध तरीके से लगाया गया है । दूसरी तरफ अनुष्का शर्मा के प्रवक्ता ने कहा है कि कि ये इलेक्ट्रिक बॉक्स परमिशन लेने के बाद ही लगाया गया था । अनुष्का शर्मा के बीसवें माले पर तीन फ्लैट हैं ।

दूसरी ओर, हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का के प्रवक्ता ने सभी आरोपों का खंडन किया है, जिसमें कहा गया है कि बिजली जंक्शन बॉक्स के लिए उन सभी अनुमतियां मौजूद हैं । हाल के रिपोर्टों के मुताबिक, कुछ निवासियों ने आरोप लगाया है कि बत्रा खुद कई गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल है जैसे कि घर के अंदर और आसपास पार्किंग स्थल आदि । वहीं खबरों की मानें तो दूसरे पड़ोसियों का कहना है कि सुनील बत्रा साहब शर्मा परिवार के साथ अपनी निजी खुन्नस निकाल रहे हैं ।