सोशल मैसेज ड्रिवन फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले आयुष्मान ख़ुराना जल्द ही अपनी अपकमिंग फ़िल्म एन एक्शन हीरो में पहली बार एक्शन करते हुए नज़र आएंगे । एलजीबीटी कम्यूनिटी, स्पर्म डोनेशन, इरेक्टाइल डिसफंक्शन, असम में चल रहे कॉन्फ्लिक्ट्स जैसे कई मुद्दों को आयुष्मान ने अपनी फ़िल्मों में मनोरंजक ढंग से दिखाया । लेकिन हमेशा ही अनकन्वेंशनल फिल्मों को तवज्जों देने वाले आयुष्मान अब हार्ड कोर एंटरटेनमेंट फिल्मों पर अपना फोकस करना चाहते हैं ।

आयुष्मान ख़ुराना को अब करनी है हार्ड कोर एंटरटेनमेंट फ़िल्में
अपनी फ़िल्मों की च्वाइस पर बात करते हुए आयुष्मान ने कहा की अब जब भी वह फ़िल्म साइन करते है तो उनके जहन में यही रहता है कि वो उसमें कोई सोशल मेसेज नहीं होना चाहिए । आयुष्मान ने कहा की उन्हें अब बस सोशल मेसेज से दूर रहकर पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट फिल्में बनानी हैं ।
इसके पीछे का कारण बताते हुए आयुष्मान ने कहा कि, “हमारे यहां ऑडियंस बंटी हुई हैं । इंटेलिजेंट ऑडियंस का अलग हिस्सा, मास ऑडियंस का हिस्सा, इनको एक साथ लेकर आना बहुत बड़ा चैलेंज है । अब तो और ज्यादा बंटे हैं क्योंकि ओटीटी आ चुका है ।
अब प्रोग्रेसिव ऑडियंस केवल ओटीटी में ही जाना चाहते हैं । वो तब तक बाहर नहीं आएंगे, जब तक आप उनको विजुअल डिलाइट या कम्यूनिटी वॉच न दें । यह सबसे बड़ा चैलेंज है कि हमें अपने कौन से ऑडियंस को क्या केटर करना है । मैं तो शुरू से ही मल्टीप्लेक्स वाला एक्टर रहा हूं । मुझे इसका ख्याल रखना है कि मैं इतनी इंटेलिजेंट फिल्में न दूं, जो मासेस के लिए न हो । अब मुझे कमर्शियल की तरफ झुकना होगा ।”
बता दें कि आयुष्मान की पिछली कुछ फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर उम्मीद के मुताबिक़ प्रदर्शन नहीं कर पाई । नतीजतन आयुष्मान ने सोशल मैसेज देने वाली फ़िल्मों से दूरी बनाने का फ़ैसला किया ।
एक कॉमेडी फिल्म में नज़र आ सकते हैं
इसलिए माना जा रहा है की आयुष्मान जल्द ही फिल्म निर्माता दिनेश विजान की एक कॉमेडी फिल्म में नज़र आ सकते हैं । यदि सब कुछ ठीक रहा तो इस फ़िल्म में सामंथा रूथ प्रभु के साथ बना सकती हैं उनकी जोड़ी । कहा जा रहा है की दिनेश विजान की इस फ़िल्म का नाम वैम्पायर हो सकता है । रिपोर्ट्स के अनुसार, वैम्पायर राजस्थान की एक लोककथा पर आधारित होगी, जिसमें आयुष्मान खुराना पिशाच की भूमिका निभाएंगे और सामंथा एक राजकुमारी की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी।
















