Ayushmann Khurrana, Disha Patani in Hungama 2

अभिनय और गायिकी के बीच झूलते आयुष्मान खुराना, जो हाल ही में म्यूजिक वीडियो 'हल्का हल्का' में नजर आए थे अब प्रियदर्शन की फ़िल्म में काम करने के लिए तैयार हैं । दक्षिण भारत के फ़िल्ममेकर प्रियदर्शन ने एक बार फिर कॉमेडी के मैदान में उतरने के लिए कमर कस ली है । वो वीनस फिल्मस के रतन जैन के साथ मिलकर अपनी फिल्म हंगामा सीक्वल बनाने जा रहे हैं । और हंगामा के सीक्वल के लिए आयुष्मान खुराना को साइन किया गया है ।

पिछले कुछ समय से प्रियदर्शन कई सारी स्क्रिप्ट्स पर काम कर रहे थे और अब उन्हें हंगामा के सीक्वल के लिए एक कहानी मिल गई है । हमने सुना है कि एम एस धोनी की अभिनेत्री दिशा पटानी ने आयुष्मान खुराना के साथ हंगामा 2 करने के लिए हामी भर दी है । हालांकि इस बारें में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है और न ही फ़िल्म के किरदारों के बारें में कोई खुलासा किया गया है । इस ट्रायंगल लव कॉमेडी के दूसरे मेल स्टार के लिए भी तलाश की जा रही है । यह कहा जा रहा है कि हंगाला का सीक्वल निश्चित रूप से पहले से भी ज्यादा गुदगुदाएगा ।

गौरतलब है कि एक मलयालम फिल्म के हिंदी रीमेक के रूप में 2003 में आई 'हंगामा' को प्रियदर्शन की मोस्ट हिलेरियस फिल्मों में गिना जाता है । फिल्म में अक्षय खन्ना, आफताब शिवदासानी और रिमी सेन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी । आपको बता दें कि यह दोनों ही फ़िल्में प्रसिद्ध चार्ल्स डिकेंस के उपन्यास 'द स्ट्रेंज जेंटलमेन' पर बेस्द थी । दिलचस्प बात ये है कि हंगामा का सीक्वल भी प्रियदर्शन की साउथ की फ़िल्मों में से एक फ़िल्म का होगा ।