अनीस बज्मी की साल 2007 में आई वेलकम और साल 2015 में आई वेलकम बैक  के बाद फ़ैंस को इसके तीसरे पार्ट यानि वेलकम 3 बेसब्री से इंतज़ार था । और अब वेलकम 3 को लेकर लेटेस्ट अपडेट मिली है । वेलकम 3 को लेकर अब अरशद वारसी ने कन्फर्मेशन दे दिया है । अरशद वारसी के मुताबिक़ वेलकम 3 पर काम शुरू हो चुका है  और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी 

अक्षय कुमार, संजय दत्त, परेश रावल के साथ अरशद वारसी ने वेलकम 3 को किया कंफर्म ; जल्द शुरू होगी शूटिंग

अरशद वारसी ने वेलकम 3 को किया कन्फर्म 

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक अरशद  वेलकम 3 में नजर आने वाले हैं । और ख़ुद अरशद ने इस बात को कन्फर्म किया है । अरशद वारसी ने कहा, “मैं इस फिल्म का हिस्सा बनने जा रहा हूं । वेलकम 3 में मैं, अक्षय कुमार, संजय दत्त, परेश रावल और कई अन्य लोग नजर आने वाले हैं । पिछले काफी समय से सिनेमा में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है । बड़े पर्दे पर लार्जर देन लाइफ वाली फिल्मों ने अच्छा बिजनेस किया है । इसी को देखते हुए वेलकम-3 की कहानी भी ऐसी ही रखी गई है । इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं ।

अरशद ने आगे कहा, “इस वक्त सिनेमा में पूरा परिदृश्य बदल गया है । अब सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली सभी फिल्में सुपरहीरो फिल्में हैं । मैं खुद को उसी तरह देख रहा  हूं। अब इन बड़ी फिल्मों में छोटा-मोटा काम करना मुझे पसंद नहीं है । मेरे लिए काम से संतुष्टि सबसे महत्वपूर्ण है । ये ऐसी फिल्में हैं जो मुझे ढेर सारा पैसा देंगी । इससे पहले मुझे जो ऑफ़र्स मिले, वह मुझे बहुत पसंद नहीं आए । इस वक्त मैं जो कर रहा हूं वह वेलकम 3 है ।

इसके अलावा अरशद ने जॉली एलएलबी 3 को लेकर भी कहा की वह इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाले हैं । उन्होंने कहा कि हम इसकी शूटिंग जनवरी में शुरू करेंगे । वहीं अरशद ने मुन्नाभाई 3 के बनने पर अभी संदेह जताया है ।