बॉलीवुड कलाकार अपने अभिनय के अलावा अपने लग्जरी शौक को लेकर भी लगातार चर्चा में बने रहते हैं । बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपने लिए एक नई लग्जरी गाड़ी खरीदी । अर्जुन कपूर ने  Mercedes-Maybach GLS 600 uber-लग्जरी SUV खरीदी जिसकी ऑन रोड़ कीमत तकरीबन 2.43 करोड़ रुपए है । बता दें कि अर्जुन के पास पहले से ही Maserati Levante, ऑडी क्यू5, होंडा सीआर-वी और एक लैंड रोवर है ।

अर्जुन कपूर ने खरीदी 2.43 करोड़ रुपए की Mercedes-Maybach लग्जरी SUV, अभिनेता के कार कलेक्शन में पहले से मौजूद हैं कई बेशकीमती कारें

अर्जुन कपूर ने खरीदी लग्जरी गाड़ी

अर्जुन की नई गाड़ी का कलर कैवैंसाइट ब्लू है और इसका नंबर है 2911, रिपोर्ट्स के मुताबिक कार का ये नंबर अर्जुन के पिता बोनी कपूर (11 नवंबर) और उनकी बहन अंशुला कपूर (29 दिसंबर) की बर्थ डेट का कॉम्बिनेशन है । बता दें कि अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला के बेहद करीब हैं और अपने पिता के साथ भी वो खास बॉन्ड शेयर करते हैं ।

Mercedes-Maybach GLS 600 uber-लग्जरी SUV की ख़ासियत है कि इसमें 22-इंच के अलॉय व्हील जोड़े गए हैं जिन्हें 23-इंच यूनिट में अपग्रेड किया जा सकता है, साइड क्लैडिंग पर क्रोम इंसर्ट, एलईडी हेडलैम्प्स और रीगल ऑल-क्रोम मेबैक ग्रिल । अर्जुन की कार मेबैक जीएलएस 600 मोनोटोन कैवांसाइट ब्लू शेड में फिनिश होती है ।

अर्जुन के मुंबई स्थित घर पर इस लग्जरी गाड़ी को डिलीवर किया गया जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हो रही है । इस वायरल तस्वीर में अर्जुन अपनी नई लग्जरी गाड़ी की डिलीवरी लेते हुए नजर आ रहे हैं ।

वर्क फ़्रंट की बात करें तो अर्जुन की आगामी फ़िल्म भूत पुलिस 10 सितंबर को रिलीज हो रही है । इसमें अर्जुन के साथ सैफ़ अली खान, जैकलीन फ़र्नांडीज और यामी गौतम नजर आएंगी ।