
गायक अरिजीत सिंह का अपनी फेसबुक पोस्ट के ज़रिए दुर्भाग्यपूर्ण, असमय सलमान खान से मांगी गई माफ़ी अपना सकारात्मक प्रभाव छोड़ती हुई दिखाई दे रही है।
ये वो व्यक्ति है जो आसानी से किसी को माफ़ नहीं करता लेकिन इस बार सलमान नरम पड़ गए। सलमान खान की आने वाली फ़िल्म ‘सुल्तान’ में अरिजीत का गाना, जिसे गायक ने बहुत जोर देकर फ़िल्म में बनाय रखने की वकालात की, जाहिर तौर पर अब उसे नहीं हटाया जाएगा।
गौरतलब है कि सलामान और अरिजीत के बीच छिड़ी इस जंग की शुरूआत एक पुरस्कार समारोह के दौरान हुई जब कार्यक्रम के मेजबान सलमान ने फ़िल्म ‘आशिकी-2’ के गाने ‘तुम ही हो’ के लिए सर्वश्रेष्ठ गायक के रूप में अरिजीत सिंह को पुकारा लेकिन उन्हें आने में थोड़ा समय लग गया, क्योंकी उन्हें नींद आ गई थी, तब सलमान ने हंसते हुए कहा कि “तू है विजेता?” इस पर अरिजित ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “आप लोगों ने सुला दिया।”
सूत्रों के मुताबिक, अरिजीत ने कुछ ज्यादा ही प्रतिक्रिया कर दी थी। सलमान का गुस्सा सीधे तौर पर अरिजीत पर नहीं था। सलमान वास्तव में पुरस्कार समारोह में मिथुन ( आशिकी 2 के संगीतकार) से चिढ़े हुए थे जिसने सलमान की टिप्पणी पर बुरी तरह से प्रतिक्रिया दी थी।
जाहिर तौर पर, अरिजीत की सार्वजनिक माफ़ी के बाद फ़िल्म ‘सुल्तान’ में उस गाने को बनाए रखा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक यह अभी तय नहीं किया गया है कि सलमान अरिजीत के गाने पर ‘लिप-सिंक’ करने में सहमत होंगे। लेकिन वो गाना फ़िल्म के गानों से हटाया नहीं जाएगा।
















