
सनी लियोनी, की हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘वन नाइट स्टैंड’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई। बुरी तरह से फ़्लॉप रही फ़िल्म से उबरने के बाद अब सनी अपनी नई आने वाली फ़िल्म ‘तेरा इंतज़ार’ में अरबाज़ खान के साथ रोमांस करती हुई नज़र आएंगी। हालांकि सनी पॉंडिचेरी में अपने बेहद प्रचलित रियलिटी शो ‘स्पिलिट्सविला’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह फ़िल्म ‘तेरा इंतज़ार’ की शूटिंग कच्छ के रण में इसी अगस्त से शुरू करेंगी।
‘तेरा इंतज़ार’ राजीव वालिया बना रहे हैं और अगस्त से शूटिंग शुरू हो जाएगी। भारत के साथ इसे विदेश में भी फिल्माया जाएगा। सनी से जुड़े लोगों के अनुसार सनी ने इस तरह की फिल्म आज तक नहीं की है।
‘तेरा इंतज़ार’ जो कि राजीव वालिया के निर्देशन में बनी पहली फ़िल्म है, कच्छ की शूटिंग पूरी होने के बाद विदेश में भी शूट होगी। खबर है कि यह पहली बार होगा जब सनी लियोन इस शैली की फ़िल्म में नजर आएंगी।
इससे जुड़ी आगे की जानकारी के लिए देखें ये जगह
















