rgv_12

राम गोपाल वर्मा की अंगूरलता डेका, असम की नई सांसद के बारे में ट्विटर पर की गई नवीनतम टिप्पणी, उन लोगों के गले नहीं उतरी जिन्हें ये टिप्पणी आशंकित और भद्दी लगी। अंगूरलता डेका के फ़ोटो देखने के बाद रामू ने प्रशांसात्मक रूप से ट्विट किया, “यदि विधायक ऐसे दिखने लगें तो लगता है अच्छे दिन आ गए”।

सुश्री डेका पर की गई अपनी टिप्पणी का बचाव करते हुए रामू ने कहा, “मेरी टिप्पणी विधायक अंगूरलताजी की सुंदरता की तारिफ़ थी, और क्या गलत है किसी औरत की सुंदरता की तारीफ़ करना।

रामू का मानना है कि सामान्यत: सांसद उनकी सुंदरता की तारीफ़ के काबिल नहीं हैं। ज्यादातर विधायक काफ़ी बुरे दिखते हैं। ऐसा नहीं है कि उन्हें अच्छा दिखने की जरूरत है लेकिन अंगूरलताजी का रूप मेरे लिए एक आश्चर्य के रूप में आया।

वास्तव में रामू सुश्री डेका की सुंदरता पर इतने मोहित हुए कि उन्होनें जाना कि राजनीति के लिए उनके दिल में नया-नया सम्मान जाग गया है। “मैं राजनीति के बारे में कुछ भी नहीं जानता, न ही मैं जानने में इच्छुक हूं, लेकिन यदि वहां सुंदर या अच्छे दिखने वाले राजनेता होंगे, तो मैं राजनीति से भी उतना ही प्यार करुंगा जितना फ़िल्मों से करता हूं।

जब रामू को बताया गया कि उनकी टिप्पणी गंभीर रूप से बार-बार सुर्खियों में है, तब उन्होंने इस पर पल्ला झाड़ते हुए कहा, "मैं हमेशा से एक जंगली घोड़े की तरह बहुत आवेगी और तेज था। यदि मैं अपने जंगलीपने को नियंत्रित करने की कोशिश करता हूं तो मैं निश्चितरूप से अपनी विलक्षणता खो दूंगा और इसलिए मैंने अपने विचारों को जाहिर करने का काम किया, बजाए उन्हें रोकने के। मैं परवाह नहीं करता कि मुझे कौन पसंद करता है, क्योंकि मैं सिर्फ़ उन लोगों की और उस चीज की परवाह करता हूं जो मुझे पसंद है। मुझे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि मुझसे नफ़रत की जा रही है।