अब तक दुनिया अरिजीत सिंह को एक लीजेंड्री सिंगर के रूप में जानती थी, लेकिन अब अरिजीत सिंह एक नया और बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। बॉलीवुड हंगामा को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक, अरिजीत सिंह अब बतौर निर्देशक बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे महावीर जैन।

अरिजीत सिंह का डेब्यू
एक सूत्र ने बताया, “अरिजीत सिंह एक यूनिक जंगल एडवेंचर फिल्म को डायरेक्ट करने वाले हैं। महावीर जैन इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और इसे पैन-इंडिया ऑडियंस के लिए अपीलिंग बनाने के लिए पूरी तरह कमर कस चुके हैं।”
सूत्र ने आगे बताया, “फिल्म की कास्टिंग और प्री-प्रोडक्शन की तैयारी चल रही है। जैसे ही टाइटल और कास्टिंग फाइनल होगी, टीम इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेगी। अब तक अरिजीत ने एक सिंगर के रूप में धमाल मचाया है, और वे Spotify पर टॉप आर्टिस्ट्स में गिने जाते हैं। लेकिन अब वे अपने निर्देशन से सबको चौंकाने वाले हैं।”
महावीर जैन फिल्म्स की इस पेशकश के अलावा, उनके पास कई और बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वे कार्तिक आर्यन स्टारर नागज़िला बना रहे हैं, और सिद्धार्थ आनंद के साथ मिलकर व्हाइट नाम की एक इंटरनेशनल थ्रिलर का भी निर्माण कर रहे हैं, जो आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के जीवन से प्रेरित है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी लीड रोल में हैं और इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है।
अरिजीत सिंह की डेब्यू डायरेक्टोरियल फिल्म की बात करें तो यह फिल्म उन्होंने खुद कोयल सिंह के साथ मिलकर लिखी है। फिल्म का निर्माण सुदीप्त भट्टाचार्य, मृगदीप सिंह लांबा और बाला साहेब दराडे द्वारा किया जा रहा है, महावीर जैन फिल्म्स और आलोकद्युति फिल्म्स के बैनर तले। इसके को-प्रोड्यूसर हैं गॉड ब्लेस एंटरटेनमेंट।
















