क्रिकेट और बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाने वाले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा परफ़ेक्ट कपल हैं जो एक दूसरे को ऊंचा उठाने के लिए एक दूसरे को खूब सपोर्ट करते है । जहां विराट कोहली अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय निकाल्कर अपनी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा को सपोर्ट करते हैं वहीं अनुष्का भी विराट का मनोबल बढ़ाने के लिए अक्सर उनके मैच में उनका हौंसलाअफ़जाई करते हुए नजर आती है । अब जबकि क्रिकेट वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू हो चुकी है ऐसे में अनुष्का शर्मा ने भी एक बहुत बड़ा फ़ैसला लिया है । दरअसल, ये पहली बार है जब भारत विराट की कप्तानी में विश्वकप खेलेगा । ऐसे में अनुष्का कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं । अनुष्का चाहती हैं भारत इस बार उनके पति विराट की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीते ।

विराट कोहली को विश्वकप उठाते हुए देखना चाहती हैं अनुष्का शर्मा
गौरतलब है कि, भारतीय क्रिकेट टीम इस साल जून में विराट कोहली की कप्तानी में वर्ल्ड कप खेलने जा रही हैं । ऐसे में विराट अनुष्का ने इसके लिए खास प्लानिंग की है । अभिनेत्री से जुड़े सूत्रों ने खुलासा किया है कि, अनुष्का और विराट दोनों ही चाहते हैं कि वर्ल्ड कप के दौरान विराट का पूरा फोकस सिर्फ क्रिकेट पर ही रहे और उनका माइंड किसी भी कारण से जरा भी डायवर्ट ना हो, इसलिए इस बार स्टेडियम में विराट के अनुष्का नजर नहीं आएंगी ।
स्टेडियम के अंदर नहीं जाएंगी अनुष्का
अनुष्का ने खुलासा किया है कि वह इस बार अपने पति के साथ स्टेडियम के अंदर नहीं जाएंगी । बल्कि अलग से स्टेडियम में जाएंगी । अनुष्का भारत के मैच के दिन खुद की कार से जाएंगी । इसके अलावा स्टेडियम के आने-जाने का खर्चा भी खुद वहन करेंगी । इतना ही नहीं अनुष्का अपनी प्राइवेसी को बनाए रखने के लिए पब्लिकली ट्रैवल भी नहीं करने का फैसला लिया है । रिपोर्ट के अनुसार विराट अनुष्का वर्ल्ड कप के दौरान मीडिया कवरेज से बचना चाहते हैं । इसका कारण है कि विराट अपने खेल से फोकस नहीं हटाना चाहते हैं ।
आपको बता दें कि अनुष्का ने यह फैसला मीडिया की नजरों से दूर रहने के लिए किया है । क्योंकि अक्सर मैच के दौरान अनुष्का-विराट को एक साथ देखा जाता है, जिसके बाद दोनों काफी लाइम लाइट में रहते हैं । इन वजहों से विराट को कभी-कभी परेशानी होती है । बस यही कारण है कि अनुष्का ने यह फैसला किया है कि वह खुद के खर्चे से मैच को इंज्वाय करेंगी साथ ही साथ वह मीडिया की नजरों से बचकर विराट को चीयर भी करेंगी ।
यह भी पढ़ें : WATCH VIDEO : विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को सौंपी अपनी 'कप्तानी'
आपको बता दें कि विराट 50 ओवर वाले विश्व कप में पहली बार भारत की कप्तानी कर रहे हैं । यही वजह है कि अनुष्का चाहती हैं कि वह उनका हौसला बढ़ाने के लिए वहां खुद मौजूद रहें और उन्हें विश्व कप उठाते हुए देखें । वाकई विराट और अनुष्का का यह निर्णय वाकई सराहनीय है और उम्मीद है कि इससे विराट को अपने गेम पर फोकस करने में मदद भी मिलेगी और हम उम्मीद करते हैं कि इस बार भारत जरूर क्रिकेट विश्व कप जीते ।
















