स्टंट और एक्शन के अपने बेजोड़ हुनर के लिए प्रसिद्ध डेयरडेविल अक्षय कुमार ने अपने पहले डिजिटल शो के लॉन्च के अवसर पर अपने शरीर पर आग लगा कर रैंप वॉक किया । अक्षय कुमार का यह कारनामा देख कर वहाँ मौजूद हर शख्स ने अपने दांतों तले उंगलियां चबा ली थी । सुपरस्टार अक्षय कुमार अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ओरिजिनल और अबुंडेंटिया एंटरटेनमेंट के संयुक्त उद्यम के साथ डिजिटल दुनिया में प्रवेश करने के लिए तैयार हैं, जो एक एक्शन से भरपूर थ्रिलर श्रृंखला है ।

अक्षय कुमार ने अपनी बॉडी पर आग लगाकर रैंपवॉक करते हुए अपने पहले वेब शो द एंड को किया लॉंच

अक्षय कुमार ने अपने शरीर पर आग लगाकर रैम्प वॉक किया

शो में नज़र आने वाले जानदार और बड़े पैमाने के एक्शन दृश्यों की एक झलक दिखाते हुए, अक्षय ने अपने शरीर पर आग लगाकर मंच पर रैम्प वॉक करते हुए नज़र आये ।

अक्षय कुमार ने अपनी बॉडी पर आग लगाकर रैंपवॉक करते हुए अपने पहले वेब शो द एंड को किया लॉंच

अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ओरिजिनल के इस आगामी शो को मुंबई में एक कार्यक्रम में लॉन्च किया गया जिसमें अक्षय कुमार सहित श्रृंखला से जुड़े कई अन्य नाम अपनी उपस्थिति से चार चांद लगाते हुए नज़र आये ।

एक्शन थ्रिलर शो के साथ डिजिटल दुनिया में अपनी शुरुआत करने वाले अक्षय कुमार ने निस्संदेह दर्शकों की रुचि बढ़ा दी है ।

अक्षय कुमार ने अपनी बॉडी पर आग लगाकर रैंपवॉक करते हुए अपने पहले वेब शो द एंड को किया लॉंच

अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ओरिजिनल और अबुंडेंटिया एंटरटेनमेंट अपनी पिछली श्रृंखला "ब्रीद" की सफलता के बाद 'द एंड' नामक इस श्रृंखला के साथ दूसरी बार सहयोग कर रहे है ।

अक्षय कुमार ने अपनी बॉडी पर आग लगाकर रैंपवॉक करते हुए अपने पहले वेब शो द एंड को किया लॉंच

अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ओरिजिनल का यह मल्टी-सीज़न शो वर्तमान में फॉर्मेटिव स्टेज पर है और दुनिया भर के एक्शन प्रेमियों को अभी से अपनी तरफ़ आकर्षित कर लिया है ।