कुछ दिनों से खबरें आ रही थी कि, न्यूयॉर्क में एक पुरस्कार समारोह में भाग लेने के दौरान अनुपम खेर को स्वास्थय संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ा । खबरों का बाजार गर्म था कि, अनुपम खेर को आईफा 2017 के दौरान दिल से संबंधित कुछ समस्या हुई, लेर्किन अब इस बारें में खुद अनुपम खेर ने अपनी सफ़ाई दी है और ऐसी खबरों को शांत किया है ।

अनुपम खेर ने खुलासा किया कि, 'सबसे पहले तो मैं यह साफ कर दूं कि वो हार्ट अटैक नहीं था । मैं अपनी सेहत को लेकर कभी भी क्यों छुपाउंगा ! हम सब न्यूयार्क में सलमान के रूम में बैठे थे, तभी अचानक मेरी आंखों के आगे पूरी तरह से अंधेरा छा गया । मैंने लगभग डेढ़ दिन से कुछ भी नहीं खाया था । यह बड़ी गलती थी और मेरे शुगर लेवल्स खतरनाक तरह से नीचे गिर गए थे ।'

जब अनुपम की तबीयत खराब हुई, तब सलमान खान उन्हीं के साथ थे । अफरा-तफरी के माहौल में सलमान ने अपना आपा नहीं खोया और तुरंत ही डाक्टर को बुलाया । अनुपम बताते हैं सलमान ने पैरामेडिक्स को कॉल किया । जो कि तुरंत वहां पहुंच गई । अमेरिका में अंतर्राष्ट्रीय इवेंट्स के दौरान मेडिकल इमरजेंसी से संबंधित कानून बहुत सख्त हैं । कोई भी उन्हें हल्के में नहीं लेता है । मैंने पैरामेडिक्स को बताया कि मैं ठीक हूं और मुझे उपचार की जरूरत नहीं है । लेकिन उन्होंने फुल मेडिकल इन्वेस्टिगेशन की मांग की । इसके बाद अनुपम की पूरी स्वास्थ्य जांच की गई जिसके बाद उन्हें स्वस्थ करार दे दिया गया ।

अनुपम खेर का हर संभव मेडिकल परीक्षण हुआ और उसके बाद उन्हें पूर्ण स्वस्थ्य घोषित कर दिया गया । अनुपम खेर, जिसने हाल ही में मधुर भंडारकर की फ़िल्म इंदु सरकार में जयप्रकाश नारायण डोपेलगंगेर की सशक्त भूमिका निभाई थी, ने सलमान खान के बारें में कहा कि, 'उस वक्त सलमान ने मेरी बहुत बड़ी मदद की थी । उसने न सिर्फ मेडिकल हेल्प के लिए कॉल किया बल्कि पूरे वक्त काफी सचेत रहा । मुझे गर्व है कि इंडस्ट्री में मेरे इतने अच्छे दोस्त हैं ।'