
बॉक्सऑफ़िस पर नामंजूरी का सामना करने की बजाए, निर्देशक अपूर्वा लखिया और उनकी टीम ने अपनी फ़िल्म हसीना पारकर की रिलीज डेट को स्थगित करने का फैसला किया ... फिर से ।
ऐसा चौथी बार हुआ है जब, इस फ़िल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया है । जो इसकी हाल की रिलीज डेट थी, वो थी 18 अगस्त, लेकिन अब इस डेट को भी आगे बढ़ा दिया गया है ।
निर्देशक अपूर्वा लखिया ने इस बारें में बात करते हुए बताया कि, "रिलीज़ की वर्तमान अव्यवस्था/भागदौड़ में जाने का प्रयास करने का कोई मतलब नहीं है । हम सब देख सकते हैं कि उन सभी फिल्मों के साथ क्या हो रहा है जो एक साथ रिलीज होती हैं । यदि हम 18 अगस्त को अपनी फ़िल्म रिलीज करते हैं तो हमें शाहरुख खान की जब हैरी मेट सेजल और अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा, का सामना करना होता । हमें ऐसे समय फ़िल्म रिलीज ही क्यों करनी हैं, जब हमें पता है कि प्रतियोगिता केवल कठिन ही नहीं है, बल्कि इसका मुकाबला करना भी असंभव
















