इन दिनों सिंगर नेना कक्कड़ की शादी को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं । पिछली बार जब नेहा की आदित्य नारायण के साथ शादी की अफ़वाह उड़ी थी तो आदित्य के पिता उदित नारायण को सामने आकर इन अफ़वाहों पर सफ़ाई देनी पड़ी थी । हालांकि इसी के साथ उदित नारायण ने यह भी कहा कि वैसे उन्हें नेहा कक्कड़ को अपनी बहू के रूप में स्वीकारने में कोई आपत्ति नहीं है । और अब एक बार फ़िर नेहा कक्कड़ की शादी की खबरें जोरों पर हैं ।

रियल्टी शो के प्रतियोगी संग नेहा कक्कड़ की शादी की खबरें महज अफ़वाह है, असली सच तो ये है

नेहा कक्कड़ की शादी महज एक अफ़वाह है

आदित्य के साथ नेहा की शादी की खबरों को अफ़वाह बताते हुए उदित नारायण ने कहा था कि, निश्चित रूप से, “मुझे लग रहा है कि, नेहा के साथ उसके लिंक-अप और शादी की खबरें सिर्फ इंडियन आइडल की टीआरपी को बढ़ाने के लिए हैं जहां मेरा बेटा एंकर है और नेहा जज है । मैं आशा करता हूं कि ये अफ़वाहें सच हो । नेहा बहुत ही अच्छी लड़की है । हम उन्हें बहू के रूप में देखकर खुश होंगे ।”

और अब एक बार फ़िर नेहा की शादी की खबरों ने जोर पकड़ लिया है । लेकिन इस बार नेहा की शादी की अफ़वाहें रिएल्टी शो के प्रतियोगी रोहनप्रीत सिंह के साथ आ रही है । नेहा और रोहनप्रीत सिंह ने हाल ही में एक म्यूजिक वीड‍ियो साथ में किया था । इसमें नेहा, रोहनप्रीत से लॉकडाउन में शादी करने को कहती हैं । उनके इस वीड‍ियो को दोनों की शादी का हिंट माना जाने लगा । रहा है । लेकिन सच ये है कि ये महज एक अफ़वाह है और इस म्यूजिक वीडियो को हिट कराने का तरीका है ।

यह भी पढ़ें : उदित नारायण ने बताई नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की असली सच्चाई

नेहा के एक करीबी दोस्त ने नेहा की शादी की खबरों का खंडन करते हुए इन्हें झूठी खबर करार किया । दोस्त ने कहा, “नहीं, वह शादी नहीं कर रही । आदित्य के साथ नेहा की शादी की तरह रोहनप्रीत के साथ नेहा की शादी की खबरें भी सरासर झूठी है । मुझे नहीं पता कि नेहा ऐसे सस्ते प्रमोशन का हिस्सा बनने के लिए राजी कैसे हो जाती हैं । और सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि मीडिया को झूठी खबरें फ़ैलाने में क्या मजा आता है ?”