513849811

कई बॉलीवुड हस्तियां पशु कल्याण, महिला सशक्तिकरण, सूखा प्रभावित क्षेत्रों के विकास जैसे कई सामाजिक कारणों में अपना अभूतपूर्व योगदान देती हैं , वहीं दूसरी तरफ़ अन्य सितारो द्दारा कैंसर जैसी भयानक बीमारियों के इलाज में मदद करने के साथ अंग दान के बारें में जागरुकता भी फ़ैलाई जा रही है । और अब सोनू सूद ने त्वचा दान के प्रति अपना समर्थन दिखाने का फ़ैसला किया है ।

 

दिन प्रतिदिन बढ़ती दुर्घटनाओं के साथ-साथ एसिड हमले के पीड़ितों की भी संख्या बढ़ रही है, इसलिए सोनू सूद ने विकृत त्वचा की स्थिति को प्रेरित करने के लिए इस मुद्दे को उठाया है और देश भर में त्वचा बैंकों की संख्या बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं । सोनू इस काम के लिए विभिन्न शहरों का भ्रमण करने और दूरस्थ स्थानों में रह रहे लोगों को त्वचा बैंकों और इसके लाभ की अवधारणा के बारे में शिक्षित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है ।  उनको लगता है कि आज के समय में कई छोटे शहर, ग्रामीण क्षेत्र जो अभी तक त्वचा दान के बारें में अनजान बने हुए हैं, वहं इसकी बहुत जरूरत है ।

 

सोनू सूद हैप्पी न्यू ईयर फ़िल्म में नज़र आए थे । हाल ही में सोनू ने जेकी चेन के साथ इंडो-चाइनीज फ़िल्म कुंग फू योग की शूटिंग खत्म की है ।