bigbmaxresdefault

अमिताभ बच्चन फ़िल्म इंडस्ट्री ऐसा प्रतिष्ठित नाम है जिसके साथ हर कोई जुड़ना चाहता है और उनके जैसा बनना चाहता है । हर किसी का सपना होता है कि वह 'द ग्रेट' अमिताभ बच्चन के साथ काम करें । पिछले कुछ वर्षों में, अमिताभ ने स्क्रीन पर ऐसे आइकॉनिक किरदार निभाए है जिनकी तुलना किसी ने नहीं की जा सकती । हर कोई कलाकार अमिताभ की कला को जानना चाहेगा और यदि वो खुद अपनी इस कला को सीखाएं तो कौन नहीं चाहेगा उनसे खुद से उनकी कला को सीखना ।

जाहिरतौर पर, हमने सुना है कि अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन की दिली ख्वाहिश है कि अमिताभ फ़िल्म स्कूल में व्याख्याता बने । दरअसल, लखनऊ में एक फिल्म टेलीविजन और लिबरल आर्ट्स संस्थान की नींव रखी जा रही है, इस मौके पर जया ने कहा कि यदि अमिताभ को इस फ़िल्म संस्थान में लेक्चर देने के लिए बुलाया गया तो वे जरूर आएंगे । अभिनेत्री से राजनेता बनी जया बच्चन ने आगे कहा कि अमिताभ बच्चन बहुत गर्व महसूस करते हैं जब उत्तरप्रदेश से कोई सफ़ल होता है ।

फ़िल्म संस्थान के शिलान्यास के दौरान जया बच्चन, जो इन दिनों समाजवादी पार्टी से राज्यसभा की एमपी हैं, का साथ उनके बेते अभिषेक बच्चन और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दे रहे हैं ।