
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन फ़िल्म इंडस्ट्री का वो नाम है जिससे हर कोई जुड़ना चाहता है । इस उम्र पर भी अमिताभ बच्चन लगातार काम कर रहे हैं । और आज भी अमिताभ उतनी ही ऊर्जा और उत्साह के साथ काम करते हैं जिसे देखकर नौजवान कलाकार को भी शर्म आ जाए ।
बॉलीवुड हंगामा के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में अमिताभ बच्चन को इल्केट्रिक ब्रांड लॉयड इलेक्ट्रिक का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है । सुनने में आया है कि लॉयड इलेक्ट्रिक कंपनी के एसी के विज्ञापनों में अमिताभ बच्चन नजर आएंगे । अमिताभ कंपनी के स्पेशल कैम्पेन को लॉंच करेंगे ।
















