कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से बॉलीवुड की रफ़्तार थम सी गई है । कई फ़िल्मों, जो इस दौरान रिलीज होने वाली थी, की रिलीज डेट को अनिश्चितकाल के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है । फ़िल्ममेकर्स को इतनी जल्दी हालात सामान्य होते नजर नहीं आ रहे हैं इसलिए वह अपनी फ़िल्मों की रिलीज के लिए थिएटर की बजाए डायरेक्ट ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म को चुनने पर विचार कर रहे हैं । निर्देशक शुजीत सरकार ने पहले ही हिंट दे दी थी कि वह अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना अभिनीत अपनी फ़िल्म गुलाबो सिताबो को डायरेक्ट ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज करने का सोच रहे हैं । और अब हमें सुनने में आया है कि अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की गुलाबो सिताबो डायरेक्ट ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज होने जा रही है ।

अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की गुलाबो सिताबो अमेजॉन पर हो सकती है रिलीज
जहां फ़िल्म के निर्देशक शुजीत सरकार को अपनी फ़िल्म ओटीटी प्लेटफ़ॉर्फ़ पर रिलीज करने में कोई आपत्ति नहीं है वहीं फ़िल्म के लीड हीरो अमिताभ और आयुष्मान इस डील से खुश नहीं है । बच्चन से जुड़े करीबी सूत्र ने बताया कि वह गुलाबो सिताबो के निर्माताओं द्दारा अमेजॉन से की जा रही डील से दोनों अभिनेता ज्यादा खुश नहीं है ।
यह भी पढ़ें : Gulabo Sitabo first look: सफ़ेद दाढ़ी और प्रोस्थेटिक नाक के साथ अमिताभ बच्चन का लुक हैरान कर रहा है
सूत्र ने बताया कि, “बच्चन साब और आयुष्मान दोनों ही स्थिती सामान्य होने तक प्रतिक्षा करने के इच्छुक हैं । लेकिन गुलाबो सिताबो के निर्माता अमेजॉन के साथ बातचीत में तकरीबन फ़ाइनल स्टेज में पहुंच गए हैं ।”
















