इसे आप पाखंड कह सकते है या कुछ और, ये आपकी इच्छा है । लेकिन फ़िल्म जगत मीटू के तहत लगाए गए यौन शोषण के आरोपों से फ़िल्ममेकर राजकुमार हिरानी को माफ़ कर सकता है । लेकिन आलोक नाथ को नहीं । संस्कारी आलोक नाथ को मीटू आरोपों के चलते आगामी प्रोजेक्ट्स में अनौपचारिक रूप से काम करने पर रोक लगा दी गई है ।

आलोक नाथ को काम मिलना मुश्किल हो गया है
जानकार सूत्रों के मुताबिक, बॉलीवुड में #MeToo की आंधी चलाने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता द्दारा चलाए गए मीटू आंदोलन के तहत आलोक नाथ पर लगाए गए यौन शोषण के आरोपों के बावजूद उन्हें अजय देवगन की आगामी रॉम-कॉम फ़िल्म दे दे प्यार दे से हटाया तो नहीं जाएगा ।
यह भी पढ़ें : दे दे प्यार दे ट्रेलर लॉंच : मीटू में फ़ंसने के बावजूद 'संस्कारी' आलोक नाथ को फ़िल्म में लेने पर अजय देवगन ने दी सफ़ाई
मीटू आरोपों के बाद हालांकि, आलोक को फिल्म या टेलीविजन उद्योग में आगे काम करना बेहद मुश्किल हो गया है । ''कम से कम निकट भविष्य में ही नहीं । हो सकता है कुछ वर्षों तक, जब तक लोग इससे आगे न बढ़ जाए । लेकिन फ़िलहाल आलोक और साजिद खान फ़िल्म इंडस्ट्री में बेरोजगार है ।'' फिल्म उद्योग के एक प्रमुख प्रवक्ता ने बताया ।
















