जो भी संजय लीला भंसाली को करीब से जानता है, उन्हें ये अच्छी तरह पता है कि भंसाली अपनी फ़िल्म रिलीज होने से पहले किसी को नहीं दिखाते हैं । रणबीर कपूर और सोनम कपूर के स्टार माता-पिता भी उनकी पहली फ़िल्म एडवांस में नहीं देख पाए थे जब तक की भंसाली ने खुद फ़िल्म का प्रीमियर आयोजित नहीं किया था । और अब ऐसा ही कुछ होने जा रहा है भंसाली की अगली फ़िल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के साथ । आलिया भट्ट स्टारर गंगूबाई काठियावाड़ी को भी उसके प्रीमियर से पहले किसी को देखने की इजाजत नहीं होगी ।

गंगूबाई काठियावाड़ी को सबसे पहले रणबीर कपूर और अपने माता-पिता को दिखाना चाहती हैं आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली ने क्लीयर कहा- नो

आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी

संजय लीला भंसाली के करीबी ने इस बारें में बताया कि, आलिया ने भंसाली से कई मर्तबा अनुरोध किया कि वह उनकी फ़िल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को उनके माता-पिता (सोनी राजदान-महेश भट्ट), बहन (शाहिन भट्ट) और बॉय फ़्रेंड (रणबीर कपूर) को पहले दिखा दें लेकिन भंसाली अपनी बात पर अडिग है और उन्होंने इसके लिए न कह दिया ।

सूत्र ने कहा, “गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर आलिया बहुत कॉन्फ़िडेंट हैं और जो उन्होंने इस फ़िल्म में किया उसे लेकर बहुत प्राउड फ़ील करती हैं । अपने कंफर्ट जोन से पूरी तरह से बाहर निकलकर आलिया ने एक दबंग और सख्त महिला का किरदार निभाया । भंसाली की टीम को लगता है कि वह अपने प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतेगी । आलिया अपने चाहने वालों को फिल्म दिखाने के लिए बेताब हैं । लेकिन ऐसा लग रहा है कि उन्हें 18 फरवरी, 2022 को फिल्म के रिलीज होने तक इंतजार करना होगा ।”

गंगूबाई काठियावाड़ी के को-प्रोड्यूसर जयंतीलाल गड़ा को भी निर्देशक भंसाली की सहमति के बिना किसी को भी गंगूबाई काठीवाड़ी नहीं दिखाने की "सलाह" दी गई है ।