71वें गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को जब कंगना रनौत को भारत सरकार द्दारा पद्म श्री सम्मान देने की घोषणा की गई तो उन्हें फ़ैंस सहित इंडस्ट्री के लोगों से भी बधाई संदेश आने लगे । आलिया भट्ट ने भी आलिया भट्ट को फ़ूलों का गुलदस्ता और एक प्यारा सा नोट भेजकर बधाई संदेश दिया । जी हां, ये वही आलिया भट्ट हैं जिनकी सुपरहिट फ़िल्म गली बॉय में उनके प्रदर्शन का कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली ने जमकर मजाक बनाया था ।

कंगना रनौत को आलिया भट्ट ने भेजे फ़ूल
कंगना द्दारा आलिया का मजाक बनाने के बाद जब मैंने इस बारें में आलिया से बात की तो उन्होंने मुझसे कहा कि, ''वह इसका कोई जवाब नहीं देंगी । उन्हें उनकी बात कहने दीजिए । मेरे लिए अच्छा होगा कि मैं चुप रहूं । हो सकता है कि वह अगली फ़िल्म में मुझे पसंद करे ।''
आलिया के निवेदन पर मैंने,कंगना के जवाब में आलिया ने जो लंबा इंटरव्यू दिया था, उसे ड्रॉप कर दिया ।
और अब जब आलिया ने कंगना के पद्म श्री मिलने की खुशी फ़ूल भेजकर दिखलाई तो कंगना की बहन रंगोली ने एक व्यंग्यात्मक ट्वीट कर इस पर रिएक्ट किया । रंगोली ने लि्खा, 'ये देखो आलिया जी ने भी कंगना को फूल भेजे हैं, कंगना का पता नहीं मगर मुझे बहुत मजा रहा है ।'
यह भी पढ़ें : कंगना रनौत को पद्मश्री मिलने पर आलिया भट्ट ने स्पेशल तरीके से दी बधाई
और अब रंगोली के इस ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए आलिया ने मुझसे कहा कि, ''उन्हें जिस तरह से रिएक्ट करना है उन्हें करने दीजिए । मैं कंगना के लिए खुश हूं ।"
















