बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री में से एक आलिया भट्ट, जो इन दिनों मदरहुड एंजॉय कर रहीं हैं, ने हाल ही में मुंबई के बांद्रा पाली हिल लोकेशन में दो घर ख़रीदे हैं । खबरों के मुताबिक़, आलिया ने प्रीमियम रेजिडेंशियल सोसायटी में एक आलीशान अपार्टमेंट ख़रीदा है जिसकी क़ीमत 37.80 करोड़ रू बताई जा रही है । कहा जा रहा है कि, इस प्रॉपर्टी को उनके प्रोडक्शन हाउस, इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से खरीदा गया है ।

आलिया भट्ट ने ख़रीदा करोड़ों रू का अपार्टमेंट
जहां आलिया ने एक अपार्टमेंट अपने लिए ख़रीदा है वही दो फ़्लैट अपनी बहन शाहीन भट्ट को गिफ्ट किए हैं, प्रॉपर्टी से जुड़े दोनों ट्रांजैक्शन 10 अप्रैल को हुए हैं । आलिया का ये अपार्ट्मेंट 2,497 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है और ये घर एरियल व्यू कोआपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड में है । आलिया ने इस रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी को गोल्ड स्ट्रीट मर्केंटाइल कंपनी से खरीदा है । 10 अप्रैल 2023 में यह फ्लैट रजिस्टर कराया गया था, आलिया ने इस फ्लैट की कीमत 37.80 करोड़ रुपए है। इसके अलावा उन्होंने 2.26 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी भी दी है ।
आलिया ने दो और घर खरीदे थे, जिन्हें उन्होंने अब अपनी बहन शाहीन को गिफ्ट कर दिया है । आलिया ने 2015 में ये दोनों फ्लैट अनुपम खेर और उनकी वाइफ किरण खेर से 8.99 करोड़ में खरीदे थे । खबरों की मानें तो अब दोनों घरों की कीमत 7.68 करोड़ रुपए है । आलिया ने ये गिफ्ट प्राइज सर्टिफिकेट के जरिए दिया है । एक प्राइज सर्टिफिकेट के जरिए, आलिया ने अपनी बहन को दो फ्लैट गिफ्ट में दिए, जो गीगी अपार्टमेंट जुहू में 2,086.75 वर्ग फुट में फैला हुआ है । बताया जा रहा है कि इसके लिए उन्हें 30.75 लाख रुपए की स्टांप ड्यूटी चुकानी पड़ी है ।
बता दें कि, आलिया वर्तमान में अपने पति रणबीर कपूर के साथ उनके घर वास्तु में रहा रही हैं । लेकिन जल्द ही आलिया अपनी फ़ैमिली के साथ कृष्णा राज बंगले, जिसका कंस्ट्रक्शन अभी चल रहा है, में शिफ़्ट हो जाएँगी ।
















