बीते हफ़्ते, जब बीते जमाने के दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना की अस्पताल की तस्वीरें, जिसमें विनोद खन्ना काफ़ी कमजोर दिख रहे थे, वायरल हुईं तो सभी लोग उनकी बिगड़ती सेहत को लेकर चिंताग्रस्त हो गए । बॉलीवुड सितारों से लेकर उनके प्रशंसक, हर कोई उनके जल्दी ठीक होने की कामना करने लगे ।

वायल हुईं तस्वीरों में विनोद खन्ना काफ़ी कमजोर हालत में दिखाई दे रहे थे, खबरें तो यहां तक आ रही थीं वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं । लेकिन हाल ही में उनके बेटे अक्षय खन्ना ने इन खबरों का खंडन किया है और कहा है कि उन्हें कैंसर नहीं है और अब धीरे-धीरे उनकी सेहत में भी सुधार हो रहा है । यहां तक की डॉक्टर्स भी कह रहे हैं कि विनोद खन्ना उपचार का पॉजिटिव रिस्पॉन्स दे रहे हैं ।

आपको बता दें कि बीते दिनों विनोद खन्ना को डिहाईड्रेशन के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था । तभी से उनकी बिगड़ती हालत चर्चा का विषय बन गई है । विनोद खन्ना की कमजोरी के चलते आशंका जताई गई कि वह ब्लैडर कैंसर से पीड़ित हैं । इस बारें में जब अक्षय खन्ना से बातचीत की गई तो उन्होंने इन खबरों को सिरे से नकार दिया । अक्षय ने मनोरंजन वेबसाइट को बताया कि 'डेड अब ठीक हैं" ।

बहरहाल, हम तो अब विनोद खन्ना के जल्दी स्वस्थ्य होने की कामना करते हैं ।