
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच फ्लाइट के दौरान शुरू हुआ झगड़ा अभी अच्छी तरह से थमा भी नहीं है कि इसमें आग में घी का काम कर दिया ट्विंकल खन्ना ने । अभिनेत्री से लेखिका बनी ट्विंकल अपने ह्यूमरस अंदाज और बातों के लिए जानी जाती हैं । देश और दुनिया के हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाली ट्विंकल ने अब कपिल शर्मा को लेकएअ कुछ ऐसा कह दिया जिसकी वजह से कपिल और अक्षय के बीच की दोस्ती में दरार भी आ सकती है ।
ट्विंकल खन्ना ने कपिल और सुनील ग्रोवर के इस झगड़े पर चुटकी लेते हुए न्यूजपेपर के अपने एक कॉलम में लिखा कि, फ्लाइट में लोग किस-किस तरह का बर्ताव करते हैं या कर सकते हैं, इस बात को बताते हुए ट्विंकल ने कपिल शर्मा का उदाहरण दिया ।
Sitting around with not just your foot but a slipper in your mouth as well - My bit this week https://t.co/YfISu1QVxJ #PlaneSpeak pic.twitter.com/QwJkyMN1Bj
— Twinkle Khanna (@mrsfunnybones) April 9, 2017
ट्विंकल ने कहा कि 'फ्लाइट में चाकू, कैंची और क्रिकेट बैट जैसी चीजें ले जाना माना है लेकिन मुझे लगता है कि इससे भी ज्यादा अच्छे और मजबूत हथियार लेकर लोग 30,000 हजार फ़ुट की ऊंचाई में हवा पर उड़ते हैं । मैं ये नहीं कह रही कि एक माचिस की तीली या फिर स्कॉच ऑन द रॉक्स किसी तरह का नुकसान पहुंचा सकती हैं लेकिन ये अगर आपके गले के नीचे उतर जाए वो भी बिना किसी हिसाब के और भी जब यह फ्लाइट में बिलकुल फ्री मिल रहा हो तो किसी का भी हाल कॉमेडियन कपिल शर्मा के जैसा हो
सकता है । जैसे कपिल ने अपने साथी कलाकार पर शूज फेंका । मैं बताना चाहूंगी कि फुटवेयर भी अब ट्रेंडी हथियार में से एक है ।
बहरहल, कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच का ये झगड़ा कब खत्म होगा, ये तो नहीं पता लेकिन ट्विंकल खन्ना का इस मामले में इस तरह से चुटकी लेना इस झगड़े को कौनसा मोड़ देगा, ये देखना वाकई दिलचस्प होगा ।
गौरतलब है कि कपिल शर्मा ने नशे की हालत में अपने साथी कलाकारों से ऑस्ट्रेलिया के लौटते हुए दुर्व्हवहार किया था, और खबर तो ये भी थी कि कपिल ने गुस्से में सुनील पर जूता भी फ़ेंका । इस पूरे झगड़े के बाद सुनील ग्रोवर अली असगर और चंदन प्रभाकर ने शो को छोड़ दिया । फ़िलहाल अब कपिल नए लोगों के साथ लोगों को हंसाने की कोशिश में लगे हुए हैं ।
















