एक्टर अक्षय ओबेरॉय को लेकर चर्चा तेज़ है, जिनके बारे में कहा जा रहा है कि वह अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने जा रहे हैं। इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक, भारतीय सिनेमा में अपने अलग-अलग दमदार किरदारों से पहचान बनाने वाले अक्षय ओबेरॉय ने हॉलीवुड की एक प्रतिष्ठित फिल्म या सीरीज़ में ऑफर मिलने के बाद अमेरिका के लिए उड़ान भरी है।

अक्षय ओबेरॉय कर रहे हैं हॉलीवुड डेब्यू ; हाई-प्रोफाइल इंटरनेशनल शो में मिला रोल

अक्षय ओबेरॉय जल्द करेंगे इंटरनेशनल डेब्यू

न्यू जर्सी में जन्मे और पले-बढ़े अक्षय का अमेरिका जाना इस बार सिर्फ परिवार से मिलने के लिए नहीं है। अभिनेता से जुड़े लोगों का कहना है कि उन्होंने एक इंटरनेशनल फिल्म या सीरीज़ में अहम भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था, और खबर है कि वह सिलेक्ट हो गए हैं।

भले ही इस प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी फिलहाल गुप्त रखी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट अक्षय के करियर के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है। अक्षय ओबेरॉय ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है, जहां उन्होंने गहरे और अनोखे किरदार निभाकर दर्शकों को प्रभावित किया है।

एक सूत्र ने मुताबिक, “अक्षय काफी समय से इंटरनेशनल स्तर पर अपने दायरे को बढ़ाने के लिए शांति से तैयारी कर रहे थे। उन्होंने एक हाई-प्रोफाइल इंटरनेशनल शो के लिए ऑडिशन दिया और सुनने में आया है कि उन्हें चुन लिया गया है। वह फिलहाल अपने परिवार के साथ अमेरिका में हैं और जल्द प्रोजेक्ट की तैयारी शुरू कर सकते हैं। कुछ बड़ा जरूर होने वाला है।”

भारत और अमेरिका, दोनों देशों की संस्कृति का अनुभव रखने वाले अक्षय अब अपने करियर के इस नए अध्याय में दोनों दुनियाओं के बीच एक पुल बनने जा रहे हैं। जिस तरह बॉलीवुड एक्टर्स अब ग्लोबल प्लेटफॉर्म्स पर पहचान बना रहे हैं, अक्षय ओबेरॉय का यह कदम सही समय पर लिया गया एक स्ट्रैटेजिक और अहम कदम माना जा रहा है।

जब तक ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आता, उनके फैंस और इंडस्ट्री में इस खबर को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। अगर यह खबर सच साबित होती है, तो अक्षय जल्द ही उन भारतीय एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं, जो इंटरनेशनल लेवल पर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।