कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा पेरेंट्स बन गए हैं । कियारा आडवाणी ने मंगलवार रात को मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया है । कियारा सोमवार को हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं, जहां उनकी नॉर्मल डिलीवरी हुई है । कियारा आडवाणी और उनकी बेटी दोनों हेल्दी हैं।

बेबी गर्ल के पेरेंट्स बने कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ; “अब हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल चुकी है”

पेरेंट्स बने कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने बुधवार को इस गुड न्यूज को सभी के साथ शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “हमारे दिल भर चुके हैं और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल चुकी है। हमें बेटी का आशीर्वाद मिला है।” इस बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी मां को पोती का बेसब्री से इंतजार है ।

7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंधे सिद्धार्थ और कियारा की लव स्टोरी फिल्म शेरशाह के सेट से शुरू हुई थी । शादी के एक साल बाद फरवरी 2024 में कपल ने खूबसूरत अंदाज में गुड न्यूज शेयर की थी । कपल ने एक छोटे से सॉक्स की तस्वीर के साथ लिखा था, “हमारी जिंदगी का सबसे बेहतरीन गिफ्ट जल्द आ रहा है।”