अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया गंभीर रूप से बीमार हैं और इसलिए उन्हें मुंबई के पवई स्थित हीरानंदानी अस्पताल में एडमिट कराया गया है । तबीयत खराब होने के चलते अक्षय की मां को आईसीयू में एडमिट कराया गया है । अक्षय कुमार, जो पिछले कु़छ हफ्तों से लंदन में अपनी आगामी फिल्म सिंड्रेला की शूटिंग कर रहे थे, मां की तबीयत खराब होने के चलते शूटिंग बीच में छोड़कर लंदन से मुंबई लौट आए हैं ।

अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया आईसीयू में एडमिट, सिंड्रेला की शूटिंग छोड़कर लंदन से मुंबई वापस लौटे अभिनेता

अक्षय कुमार मुंबई लौटे

बताया जा रहा है कि अक्षय की मां की तबीयत बीते कुछ दिनों से ठीक नहीं है इसलिए उन्हें शुक्रवार की शाम को मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया था । मां की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलते ही अक्षय सोमवार की सुबह यूके से भारत पहुंचे चुके हैं । खबरों की मानें तो, सिंड्रेला की शूटिंग अक्षय के बिना भी चलती रहेगी । मेकर्स अब उन सीन्स को शूट करेंगे जिनमें अक्षय की जरूरत नहीं है ।

अक्षय की फिल्म सिंड्रेला एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है जिसमें उनके साथ रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगी । फिल्म का निर्देशन बेल बॉटम के डायरेक्टर रंजीत तिवारी द्दारा किया जा रहा है ।