निर्माता इंद्र कुमार अपनी पिछली फ़िल्म टोटल धमाल की जबरदस्त सफ़लता से बेहद खुश है । टोटल धमाल ने बॉक्सऑफ़िस पर काफ़ी शानदार प्रदर्शन किया । इस बार धमाल फ़्रैंचाइजी की टोटल धमाल की खास बात ये थी कि इससे पहली बार अजय देवगन बतौर अभिनेता और निर्माता जुड़े । और इसलिए इंद्र कुमार अजय देवगन के साथ इस बॉंडिग को आगे बढ़ाते हुए कॉमेडी शैली की फ़िल्मों में और भाग्य आजमाने की कोशिश में लगे हुए है । इस चक्कर में इंद्र कुमार के पास अक्षय कुमार की हेरा फ़ेरी 3 के लिए कोई डेट्स नहीं है । क्योंकि इंद्र कुमार ने अपनी डेट्स पहले ही अजय देवगन के लिए बुक कर रखी है ।

इंद्र कुमार ने अजय देवगन के लिए अपनी डेट्स बुक कर रखी हैं
बता दें कि हेरा फ़ेरी 3 इस साल के अंत तक शुरू होने वाली थी लेकिन डेट्स की समस्या के कारण इंद्र कुमार इस पर काम शुरू नहीं कर पा रहे है । क्योंकि उन्होंने अपनी डेट्स अपने पसंदीदा एक्टर अजय को दे रखी है । खबरों की मानें तो इंद्र अजय के लिए एक स्क्रिप्ट तैयार कर रहे हैं और अगले साल की शुरूआत में शुरू हो सकती है ।
इसके अलावा यह भी सुनने में आ रहा है कि इंद्र और अजय टोटल धमाल के सीक्वल की प्लानिंग कर रहे है । लेकिन असल में मेकर्स एक नई एक्शन-कॉमेडी फ़िल्म के लिए स्क्रिप्ट तैयार करने के लिए ज्यादा इच्छुक है । संभावना है कि इस फ़िल्म में अजय लीड रोल में दिखाई देंगे । लेकिन इन सबके बीच, अक्षय अभीनित हेरा फ़ेरी 3, कब शुरू होगी, कुछ कहा नहीं जा सकता ।
यह भी पढ़ें : कॉमेडी फ़िल्म हेरा फेरी 3 करने पर अक्षय कुमार ने लगाई मुहर !
अजय के वर्क फ़्रंट की बात करें तो, इन दिनों अजय अपनी आगामी ऐतिहासिक तानाजी : द अनसंग हीरो के काम में बिजी है । इसके बाद वह जल्द ही सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक फ़िल्म में फ़ुटबॉल कोच के रूप में नजर आएंगे । हाल ही में अजय की बर्थडे के दिन उनकी रोमकॉम फ़िल्म दे दे प्यार दे का ट्रेलर लॉंच हुआ । वहीं अक्षय के वर्क फ़्रंट की बात करें तो वह जल्द ही गुड न्यूज, केसरी, मिशन मंगल और सूर्यवंशी फ़िल्मों में लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगे ।
















