द ग्रेट इंडिया लाफ़्टर चैलेंज, शो में अक्षय कुमार का अपनी सह-कलाकार मल्लिका दुआ के बारें में आपत्तीजनक टिप्पणी ने अक्षय कुमार को मुश्किल में डाल दिया है । इस शो में जज बनकर नजर आईं मल्लिका दुआ पर अक्षय कुमार की टिप्‍पणी पर मल्लिका दुआ और उनके पिता विनोद दुआ ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया । इस मामले में अक्षय कुमार ने तो अभी तक कोई टिप्पणी नहीं दी है लेकिन अब उनके बचाव में उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना सामने आ गई है ।

शो के फ़ोरमेट के मुताबिक, जब भी कोई कॉमेडियन तीनों मेंटर्स और महाजज को खुश करता है तो अक्षय कुमार शो में ऊपर लगी घंटी को बजाते है । शो के दौरान जब एक कॉमेडीयन ने सभी जजों को प्रभावित किया तो चारों जज घंटी बजाने के लिए उस प्लेटफ़ॉर्म पर पहुंचे और शो के नियमों के मुताबिक इस प्रतियोगी की बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जैसे ही मल्ल‍िका दुआ गोल्डन बेल बजाने लगी, तभी अक्षय बोले, 'मल्लिका जी आप बेल बजाइए, मैं आपको बजाता हूं.' ।

अक्षय कुमार की इस टिप्पणी ने मल्लिका दुआ के पिता विनोद दुआ को काफ़ी नाराज कर दिया । अक्षय का उनकी बेटी मल्लिका के बारें में ऐसी भद्दी टिप्पणी करना विनोद दुआ को रस नहीं आया और उन्होंने ट्विटर पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, ''अपनी को वर्कर मल्लिका दुआ को अक्षय ये बताते हैं कि ”आप बेल बजाओ मैं आप को बजाता हूं”. यह उनका सेंस ऑफ ह्यूमर और भाषा है. स्‍टार प्‍लस…जाग जाओ….”

मल्लिका दुआ ने भी इस विवाद पर अपने विचारों को ट्विटर पर व्यक्त किया और लिखा, ''क्या उनका यह स्टेटमेंट किसी को अनकंफर्टेबल करने के लिए उपयुक्त था । अगर कोई उनकी बेटी को कहता कि नितारा जी, आप बेल बजाइए मैं आपको बजाता हूं कहता तो उन्हें बुरा नहीं लगता । मैं सोचने पर मजबूर हो गई कि ये स्टेटमेंट क्यों और कैसे एक मजाक है और अपने सहकर्मी के साथ ऐसा मजाक करने की क्या जरूरत थी ।''

और अब ट्विटर पर अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना अपने पति के बचाव में उतर आई हैं । ट्विंकल ने ट्विटर पर अक्षय को लेकर चल रहे विवाद पर लिखा,''द लाफ्टर चैलेंज शो में एक घंटी है, जिसे जजेस कंटेस्टेंट की बेहतरीन परफॉर्मेंस को देखते हुए बजाते हैं । ऐसे में जब मिस दुआ घंटी बजाने वाली थीं, तब मिस्टर कुमार ने कहा- 'मल्लिका जी आप घंटी बजाओ, मैं आपको बजाता हूं ।' यह एक संवादात्मक वाक्यांश हैं जो पुरुष और महिला दोनों उपयोग करते हैं." उदाहरण देते हुए ट्विंकल लिखती हैं, "मैं तुम्हारी बजा दूंगा या मेरी बज गई. ऐसे वाक्य लगातार इस्तेमाल होते हैं. रेड एफएम की टैगलाइन 'बजाते रहो' है ।"

अपनी पोस्ट में विनोद दुआ को आड़े हाथ लेते हुए ट्विंकल लिखती हैं, "मिस्टर दुआ, मिस दुआ के पिता ने एक पोस्ट में लिखा, जो कि अब डिलीट की जा चुकी है, 'मैं इस बेवकूफ अक्षय कुमार को सबक सीखा दूंगा ।' क्या मिस्टर दुआ के शब्दों को ज्यों-का-त्यों मान लेना चाहिए या इसका संदर्भ निकालना चाहिए ।" आखिर में ट्विंकल खन्ना लिखाती हैं, "शब्द, खासतौर पर जो हास्य के रूप में इस्तेमाल किए गए हों, उसे मजाक में लेना चाहिए. मैंने हमेशा से ही कॉमेडी की आजादी पर जोर दिया है ।"

अक्षय कुमार, जो इस कॉमेडी शो में महाजज की भूमिका निभा रहे है, ने अभी तक मल्लिका दुआ और विनोद दुआ द्दारा आपत्तीजनक टिप्पणी के आरोपों पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है ।