
आमिर खान ने खुलासा किया है कि वह आज 16 दिसंबर को एक कार्यक्रम में एक सरप्राइज का अनावरण करेंगे । बॉलीवुड हंगामा इस खबर की पुष्टि करता है कि वो सरप्राइज आमिर खान की आगामी फ़िल्म दंगल के बाद सीक्रेट सुपरस्टार का ट्रेलर होगा जिसे आमिर के पूर्व मैनेजर अद्वेत चंदन निर्देशित कर रहे हैं ।
आगामी फ़िल्म सीक्रेट सुपरस्टार में आमिर खान का लुक पहले ही चर्चा का विषय बना हुआ है । यह फ़िल्म 4 अगस्त 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । आमिर खान प्रोडक्शसं और जी स्टूडियो द्दारा प्रोड्यूस फ़िल्म सीक्रेट सुपरस्टार में आमिर खान कैमियो करते हुए नजर आएंगे । क्या आपको याद है ये खबर आपने सबसे पहले बॉलीवुड हंगामा पर सुनी थी !
















