अक्षय कुमार के पास इन दिनों पांच फ़िल्मों से ज्यादा हाथ में है, अब एक और फ़िल्म का नाम जुड़ गया है अक्षय कुमार की आगामी फ़िल्मों में । यदि खबरों की मानें तो, अक्षय कुमार को साजिद-फरहद की जोड़ी के फरहाद संजी ने अपनी पहली एकल निर्देशन फ़िल्म के लिए संपर्क किया है ।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साजिद-फ़रहद की जोड़ी इससे पहले एंटरटेनमेंट और हाउसफ़ुल 3 फ़िल्म में साथ काम कर चुके हैं । साजिद-फ़रहद की जोड़ी ने इन फ़िल्मों को निर्देशित किया था और इसके अलावा अक्षय की कई फ़िल्मों में लेखक भी रह चुके हैं । अब कहा जा रहा है कि रचनात्मक मतभेदों के कारण इन दोनों भाईयों ने अपने नौ साल के साथ को अलग करने का फैसला किया है । आपको बता दें की दोनों की जोड़ी ने फ़िल्म लेखन के क्षेत्र में कई ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दी और वो हैं- सिंघम, हाउसफ़ुल 2, चेन्नई एक्सप्रेस, सिंघम 2, गोलमाल फ़्रेंचाइजी और कई अन्य । और फ़रहद ने अकेले ही फ़िल्म निर्देशन में उतरने का फ़ैसला किया है ।

हालांकि हमारे पास फ़िल्म के बारें में तो कोई ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन सुनने में आ रहा है कि इस फ़िल्म को साजिद नाडियाडवाला द्दारा प्रोड्यूस की जाएगी । इसके अलावा, कई सारी फ़िल्में होने की वजह से, हमने सुना है कि अक्षय कुमार अब हाउसफ़ुल फ़्रेंचाइजी का हिस्सा नहीं बन सकते । सुनने में आ रहा है कि हाउसफ़ुल की अगली किश्त को साजिद खान निर्देशित कर सकते हैं । हाउसफ़ुल की पहले की दोनों किश्तों को साजिद खान ने निर्देशित किया था ।