
सलमान खान अक्षय कुमार अभिनीत फ़िल्म को प्रोड्यूस करने के लिए तैयार हैं । और अब उसी राह पर चलते हुए अजय देवगन ने भी एक फ़िल्म को प्रोड्यूस करने का फ़ैसला किया है । अजय देवगन द्दारा प्रोड्यूस इस फ़िल्म में कलाकार होंगे 90 के दशक के उनके सह-कलाकार संजय दत्त और फ़रहान अख्तर ।
हालांकि फ़िल्म से जुड़ी बाकी की जानकारी गुप्त रखी गई हैं लेकिन हमने सुना है कि इस फ़िल्म को निशिकांत कामत, जिनके साथ अजय देवगन ने दृश्यम में काम किया था, द्दारा निर्देशित किया जाएगा । हमने सुना है कि अजय देवगन अपने प्रोडक्शन हाउस के कारोबार का विस्तार करने की कोशिश कर रहे हैं और कंटेंट को प्रोड्यूस करना चाहते हैं तो इसका मतलब है कि वह इसमें अभिनय नहीं कर रहे हैं । कई स्टार इस राह पर चल पड़े हैं और अजय भी इस राह पर चलने की तैयारी कर रहे हैं ।
इसके अलावा, वह अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिए छोटे पर्दे पर भी अपनी एक टीवी सीरिज लेकर आ रहे हैं जो कि बाबा रामदेव के जीवन पर आधारित होगी । फ़िल्मों की बात करें तो अजय देवगन जल्द ही अपनी आगामी फ़िल्म बादशाहो का प्रमोशन शुरू करेंगे । इस फ़िल्म में उनके साथ इमरान हाशमी नजर आएंगे ।
फ़िल्म के कलाकार के बारें में बात करें तो, संजय दत्त इन दिनों अपनी कमबैक फ़िल्म भूमि की शूटिंग खत्म करने के बाद अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने में व्यस्त है । वहीं फ़रहान अख्तर अपनी आगामी फ़िल्म लखनऊ सेंट्रल की शूटिंग के बाद अपनी बेटी अकीरा के साथ छुट्टीयां मनाने में व्यस्त हैं ।
वहीं दूसरी तरफ़, अजय देवगन के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली फ़िल्म अक्टूबर में शुरू होगी ।
















