
कुछ महीने पहले, ये अटकलें लगाई गईं थीं कि अक्षय कुमार फ़िल्ममेकर ओमंग कुमार के साथ काम करेंगे । यद्यपि उनकी आगामी फ़िल्म के मुद्दे पर न तो ओमंग कुमार ने न हीं अक्षय किमार ने कोई टिपण्णी की, लेकिन अब हमने सुना है कि ओमंग कुमार एक फ़िल्म बना रहे हैं फ़ाइव, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे ।
जाहिरतौर पर, ये एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फ़िल्म है । ये भी खबर है कि इस फ़िल्म में अक्षय कुमार पहली बार एक-दो नहीं बल्कि पांच अलग-अलग किरदारों में नजर आएंगे । हालांकि फ़िल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है । अक्षय कुमार , जो इस साल एयरलिफ़्ट, हाउसफ़ुल3, और रुस्तम जैसी हिट फ़िल्में देकर सफ़लता के पाएंदान पर हैं, इन दिनों अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं ।
हमने सुना है कि, फ़ाइव फ़िल्म की शूटिंग अगले के शुरूआत में शुरू हो जाएगी । वहीं दूसरी तरफ़, अक्षय कुमार की आगामी फ़िल्में हैं जॉली एलएलबी 2, क्रेक और टॉयलेट- एक प्रेम कथा ।
















