
देश भर में अक्षय कुमार को रोबोट के सीक्वल में शीर्ष वरीयता प्राप्त हो रही है । विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, रजनीकांत की आगामी फ़िल्म रोबोट 2.0 के सभी पोस्टर, टीज़र, ट्रेलर और फिल्म की प्रचार सामग्री में अक्षय कुमार को भी वही शीर्षता या जगह मिलेगी जो रजनीकांत को मिलेगी ।
ऐसा पहली बार होगा जब रजनीकांत अभिनीत फ़िल्म में दूसरे अभिनेता को उनके जैसी जगह दी जाए ।
फ़िल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, अक्षय कुमार की मौजूदगी के कारण फ़िल्म रोबोट 2.0 के प्रोड्यूसर इस फ़िल्म को हिंदी क्षेत्रों में बे्चने की आशा करते हैं । रजनीकांत की फ़िल्म हिंदी भाषी क्षेत्रों में काम नहीं करती । यहां तक की साल 2010 में रिलीज हुई रोबोट को हिंदी क्षेत्र में उतनी सफ़लता नहीं मिली जितनी मिलनी चाहिए थी । लेकिन इस बार रजनीकांत के साथ अक्षय कुमार भी इस फ़िल्म में एक अहम भूमिका निभा रहे हैं इसलिए फ़िल्म के मेकर्स रोबोट 2.0 को हिंदी और गैर हिंदी दोनों ही मार्केट में बेचा जाए । इसलिए इस फ़िल्म को देशभर में ‘रजनीकांत-अक्षय कुमार’ दो हीरो वाली फ़िल्म के रूप में प्रचारित किया जाएगा ।
















