
राधिका आप्टे इन दिनों सैफ़ अली खान के साथ उनकी आगामी फ़िल्म बाजार में नजर आने की तैयारी में जुटी हुई हैं । लेकिन अब एक और खबर आ रही है कि ये जोड़ी इस फ़िल्म के अलावा एक ऑनलाइन शो 'सेक्रेड गेम्स', जो नेटफ़्लिक्स पर प्रसारित होगा, में नजर आएगी ।
राधिका आप्टे अक्सर अपने लीक से हटकर रोल के लिए ज्यादा जानी जाती है, इस बार भी हमने सुना है कि वह इस शो में एक जबरदस्त भूमिका में नजर आएंगी । हालांकि शो में उनके किरदार के बारें में तो ज्यादा जानकारी नहीं है । यह शो विक्रम चंद्र के उपन्यास पर उसी नाम पर बेस्ड है, जो इंस्पेक्टर सरताज सिंह और अंडरवर्ल्ड माफिया नेता गणेश गायतोंडे के आसपास घूमता है ।
वहीं दूसरी तरफ़, कयास लगाए जा रहे थे कि, नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस शो में प्रमुख किरदारों में से एक किरदार को निभाएंगे, लेकिन इस बारें में अभी तक कोई ऑफ़िशियल ऐलान नहीं किया गया ।
इससे पहले, सैफ अली खान ने अपने पहले नेटफ़्लिक्स इंडियन ऑरिजनल सीरिज को पाने के उत्साह को जाहिर किया था, आपको बता दें कि यह सीरिज भारत के जघन्य वर्ग पर प्रकाश डालती है ।
















