हिंदी सिनेमा की कल्ट कॉमेडी फ़िल्म हेरा फेरी के तीसरे पार्ट का सभी को बेसब्री से इंतज़ार है । लेकिन अक्षय कुमार ने खुद एक इवेंट पर ये बात कन्फर्म की और कहा कि वो अब हेरा फेरी फ्रैंचाइजी से अलग हो गए हैं और हेरा फेरी 3 में नज़र नहीं आएंगे । हालांकि ये बात सुनकर उनके फ़ैंस निराश हो गए और हेरा फेरी 3 को बिना अक्षय कुमार के कल्पना भी नहीं कर पा रहे थे । इसी बीच खबर आ रही है की, हेरा फेरी फ़्रेंचाइज़ी की सुपरहिट जोड़ी अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी एक साथ 3 फ़िल्मों में नज़र आने वाली है ।

अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी
ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार अक्षय , सुनील शेट्टी और परेश रावल एक साथ तीन फ़िल्मों में साथ आने नज़र आने वाले हैं । बताया जा रहा है कि इस तिकड़ी ने हाल ही में मुंबई में एक खास प्रोमो शूट किया है जिसमें वो तीन फिल्मों के लिए अपने साथ आने की अनाउंसमेंट करेंगे । बताया जा रहा है कि, ये तीनों आवारा पागल दीवाना और वेलकम के सीक्वल में साथ नज़र आएंगे ।
तीनों के साथ आने को लेकर और इन तीन फिल्मो की डिटेल्स पर अभी काम किया जा रहा है, मगर इन तीनों हिट एक्टर्स का साथ आना कन्फर्म है । फैंस को इस फाइनल अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार है ।
















