हॉलीवुड फिल्म अवतार 2 यानि अवतार: द वे ऑफ वॉटर के लिए इंतजार फ़ाइनली खत्म हो गया है । शुक्रवार यानी 16 दिसंबर को अवतार: द वे ऑफ वॉटर दुनियाभर में बडे पैमाने पर रिलीज हो रही है । रिलीज से पहले जेम्स कैमरुन निर्देशित अवतार: द वे ऑफ वॉटर की बॉलीवुड सितारों के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग़ आयोजित की जिसमें अक्षय कुमार से लेकर वरुण धवन, दिग्गजर फ़िल्ममेकर समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए । पैंडोरा और नावी की दुनिया ने बॉलीवुड सेलेब्स को इतना प्रभावित किया कि वे फ़िल्म की तारीफ़ करने से खुद को रोक नहीं पाए । अक्षय कुमार, वरुण धवन समेत कई स्टार्स ने अवतार: द वे ऑफ वॉटर को देखने के बाद अपना रिव्यू दिया है ।

हॉलीवुड फ़िल्म अवतार: द वे ऑफ वॉटर देखने के बाद अक्षय कुमार ने ‘जीनियस क्राफ्ट’ कहते हुए दिया अपना रिव्यू ; वरुण धवन ने कहा- ‘अमेजिंग’

अवतार: द वे ऑफ वॉटर का रिव्यू

अवतार: द वे ऑफ वॉटर देखेने के बाद अक्षय ने ट्वीट किया, “कल रात अवतार: द वे ऑफ वॉटर देखी और ओह बॉय!! शानदार... शब्द है । अभी भी मंत्रमुग्ध हूं । जीनियस क्राफ्ट के आगे झुकना चाहता हूं ।”

अवतार: द वे ऑफ वॉटर की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए वरुण ने अपना रिव्यू देते हुए लिखा, “#AvatarTheWayOfWater सिनेमा के भविष्य के लिए अब तक की सबसे महत्वपूर्ण फिल्म है । सीन्स और इमोशंस अभिभूत था । ये अमेजिंग है, जब दुनिया का सबसे बड़ा फिल्ममेकर अपनी मूवी को एक महत्वपूर्ण मैसेज देने के लिए चुनता है । मैं इसे फिर से आईमैक्स 3डी में देखना चाहता हूं ।”

बता दें कि, अवतार: द वे ऑफ वॉटर, साल 2009 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फ़िल्म अवतार का सीक्वल है । अवतार ने सिनेमा की दुनिया को बदलकर रख दिया था । इसमें पैंडोरा और नावी की दुनिया दिखाई गई थी, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था । पैंडोरा एक ऐसी जगह है, जहां नावी रहते हैं । इंसान की तरह दिखने वाले, पर इंसान नहीं । उनकी खूबसूरत दुनिया में इंसान घुसकर एक कीमती चीज पाना चाहता है ।

कहानी के साथ साथ फिल्म में 13 साल पहले जिस तरह के ग्राफिक्स और वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया उसका कोई तोड़ नहीं । और अब मेकर्स इसी कहानी को आगे बढाते हुए इस फ़िल्म का सीक्वल लेकर आए हैं अवतार 2 यानि अवतार: द वे ऑफ वॉटर । फिल्म की एडवांस बुकिंग 22 नवंबर को ही खुल गई थी और अब तक टिकटों की बिक्री काफी उत्साहजनक रही है ।

यह भी पढ़ें: Avatar: The Way of Water (English) Movie Review: शानदार विजुअल्स,एक्शन, VFX, क्लाईमेक्स और इमोशनल एलिमेंट अवतार: द वे ऑफ वॉटर को मस्ट वॉच फ़िल्म बनाते हैं

अवतार: द वे ऑफ वॉटर में केट विंसलेट, क्लिफ कर्टिस, जेमी फ्लैटर्स, ब्रिटेन डाल्टन और ट्रिनिटी जो-ली ब्लिस लीड रोल में नजर आएंगे । यह फ़िल्म 16 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है ।