721627003

कुछ दिन पहले, नसीरुद्दीन शाह ने बयान दिया था कि  दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना एक औसत दर्जे के अभिनेता हैं और राजेश खन्ना ने ही फिल्म उद्योग में औसत दर्जे की शुरुआत की थी ।

इस के बाद,  नसीरुद्दीन शाह द्दारा दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना को औसत दर्जे का अभिनेता कहने पर अच्छा-खासा विवाद खड़ा हो गया । नसीर के इस बेतुके कमेंट पर खन्ना परिवार का गुस्सा फ़ूट पड़ा, वहीं बॉलीवुड की कुछ प्रतिष्ठित हस्तियां भी राजेश खन्ना, जिन्हें प्यार से काका के रूप में भी जाना जाता है, के समर्थन में सामने आईं । और बढ़ता हुए विवाद देखकर नसीर ने अपने बयान पर माफ़ी भी मांगी । अब इस खबर में नवीनतम अपडेट ये है कि राजेश खन्ना के दामाद अक्षय कुमार ने इस पूरे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है ।  एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान अक्षय ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वह ठीक था और जो कुछ अब खत्म हो गया है उस पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा । नसीरुद्दीन ने अपने इस बयान पर माफी मांगी ली थी और हमें पूरी गरिमा के साथ उनकी माफ़ी स्वीकार करनी चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए ।

गौरतलब है कि राजेश खन्ना की बेटी ट्विकंल खन्ना ने नसीररुद्दीन शाह के इस बेतुके  बयान पर सबसे ज्यादा तीखी प्रतिक्रिया दी थी । वह बहुत नाराज और निराश थी । ट्विंकल ने नसीर के बयान को बहुत असम्मानीय बताया ।