720628415

पिछले साल नवंबर में, आमिर खान के असहिष्णुता संबंधित बयान देकर खुद को एक बहुत बड़े विवाद में फ़ंसा लिया था । आमिर खान, जो विवादों से कोसों दूर रहते हैं, ने एक बयान, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नि किरण राव के भारत छोड़ कर जाने की इच्छा का खुलासा किया था,  देकर खुद को एक परेशानी में डाल लिया । आमिर खान के इस बयान के बाद दुनिया भर के लोग आमिर खान के साथ-साथ वे जिस ऑनलाइन शॉपिंग ब्रांड को ब्रांड एम्बेस्डर के रूप में एंडोर्स करते थे,  पर जमकर बरसे । अब उस बात को कुछ महीने बीतने के बाद रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, जो मुंबई में सियाचिन पर मराठी पत्रकार-लेखकर नितिन गोखले की पुस्तक का विमोचन करने हेतु आए थे, ने आमिर खान पर निशाना साधने का फ़ैसला किया ।

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने आमिर खान का बगैर नाम लिए उन पर निशाना साधा है । मनोहर ने कहा कि एक अभिनेता और एक ट्रेडिंग कंपनी को देश के खिलाफ बोलने के लिए सबक सिखाया । आमिर के इस पुराने बयान को याद करते हुए पर्रिकर ने कहा कि  एक अभिनेता ने कहा है कि उनकी पत्नी भारत से बाहर जाना चाहती है । यह दंभपूर्ण बयान है । यदि मैं गरीब हूं और मेरा घर छोटा है तो क्या हुआ...मैं तब भी अपने घर से प्यार करूंगा और हमेशा उसे बंगला बनाने का सपना देखूंगा ।

गौरतलब है कि पिछले साल आमिर खान ने यह कहते असहिष्णुता के कथित बढ़ते माहौल पर सुर में सुर मिलाया था कि वह ऐसी बढ़ती घटनाओं से स्तब्ध हैं और उनकी पत्नी किरण राव ने सुझाव तक दिया था कि देश छोड़ दें ।

पर्रिकर ने इस बात की तरफ भी इशारा किया कि किस तरह कई लोगों ने आमिर के इस बयान का विरोध करते हुए उस ऑनलाइन शॉपिंग साइट के मोबाइल एप का बहिष्कार कर दिया था जिसके वह ब्रांड एम्बेसेडर थे, साथ ही फर्म ने भी आमिर के साथ विज्ञापन से हाथ खींच लिया था ।

पर्रिकर ने जेएनयू में देशविरोधी नारेबाजी की घटना का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए पर्रिकर ने यह भी कहा कि कैसे कुछ लोगों को देश के विरोध में बोलने का साहस हो जाता है ।  ऐसे लोग जो देश के खिलाफ बोलते हैं, उन्हें इस देश के लोगों द्वारा सबक सिखाए जाने की जरूरत है ।