
पहले हमने आपको खबर दी थी कि कार्तिक आर्यन ने कीर्ति खरबंदा के साथ 'अतिथि' सीरीज की दूसरी फ़िल्म 'अतिथि इन लंदन' की शूटिंग शुरू कर दी है । इस फ़िल्म में कीर्ति कार्तिक की लव इंटरेस्ट का किरदार अदा कर रही हैं । और अब हमने सुना है कि अजय देवगन, जिसने अतिथि तुम कब जाओगे में मुख्य भूमिका निभाई थी, इस फ़िल्म में भी एक स्पेशल भूमिका में आने को तैयार हैं ।
कयास लगाए जा रहे है कि अजय देवगन फ़िल्म के क्लाइमेक्स की शूटिंग करेंगे और लगभग तीन दिन के अंतराल की रहेगी । हालांकि फ़िल्म में अजय देवगन के किरदार को पूरी तरह से गुप्त रखा गया है लेकिन फ़िर भी हमें हमारे सूत्रों से पता चला है कि अजय देवगन न्यूयॉर्क में इसका शूट करेंगे । जाहिरतौर पर यह शूट फ़रवरी में किया जाएगा । वहीं दूसरी तरफ़, फ़िल्म के निर्देशक अभिषेक पाठक ने कहा कि अजय देवगन इन दिनों बादशाहो जैसी अन्य फ़िल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं इसलिए वो हमारे साथ शूटिंग किस दिन करेंगे यह तय किया जाना अभी बाकी है ।
अतिथि इन लंदन में परेश रावल के किरदार को वैसा का वैसा रखा है जैसा कि अतिथि तुम कब जाओगे में था । इस फ़िल्म में भी परेश रावल एक मेहमान के रूप में नजर आएंगे और इस बार उनका साथ देंगी सुप्रिया पाठक । कार्तिक और कीर्ति की लाइफ़ में जब बुजुर्ग पंजाबी शादीशुदा जोड़ा अचानक आ जाता है तोउनके जीवन में किस तरह की उथल पुथल आ जाती है, ये सब इस फ़िल्म में नजर आएगा ।
















