अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका जल्द ही आगामी सुपरनेचुरल थ्रिलर फ़िल्म शैतान में एक साथ नज़र आयेंगे । अजय देवगण की फ़िल्म शैतान 8 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी । शैतान गुजराती थ्रिलर फिल्म वश का हिंदी रीमेक है ।

अजय देवगन, आर माधवन की शैतान
और अब अजय ने अपनी फ़िल्म शैतान का फ़र्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया जो इस ओर इशारा कर रहा है कि फ़िल्म की कहानी काला जादू के इर्द गिर्द घूमेगी । वहीं पोस्टर की बात करें तो इसमें वूडू डॉल बनी हुई हैं, जो जादू-टोने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं । फिल्म को जियो स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स और पैनोरोमा स्टूडियो मिलकर प्रस्तुत कर रहे हैं । इस फ़िल्म को विकास बहल ने डायरेक्ट किया है ।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुपर नैचुरल थ्रिलर शैतान की शूटिंग भारत के साथ-साथ लंदन में भी की गई है । फिल्म में अजय देवगन एक नए अवतार में नज़र आने वाले हैं । इस फ़िल्म के साथ गुजराती एक्ट्रेस जानकी बोदीवाला हिंदी फिल्मों में अपना डेब्यू करने जा रही हैं ।
शैतान को जियो स्टूडियोज, अजय देवगन एफफिल्म्स और पैनोरमा स्टूडियोज इंटरनेशनल द्वारा प्रस्तुत किया गया है। साथ ही यह फ़िल्म देवगन, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक द्वारा निर्मित है।
















