अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने गांधी के जीवन पर आधारित एक मॉन्यूमेंटल बायोपिक की घोषणा की थी । मल्टी सीजन वेब सीरिज़ प्रसिद्ध इतिहासकार और लेखक - रामचंद्र गुहा की दो बुक 'गांधी बिफोर इंडिया' और 'गांधी- द इयर्स दैट चेंज द वर्ल्ड' पर आधारित है । अभिनेता प्रतीक गांधी इस सीरिज़ में महात्मा गांधी के किरदार में नज़र आने वाले हैं । और अब इस सीरिज़ को लेकर लेटेस्ट अपडेट ये है कि, अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट ने अपनी बहुप्रतीक्षित बायोपिक सीरिज गांधी की शूटिंग गुजरात में अपने पहले शेड्यूल के साथ शुरू कर ली है ।

प्रतीक गांधी स्टारर मल्टी-सीजन बायोपिक सीरिज
क्रिएटर्स ने सेट पर की कुछ झलकियां साझा की हैं जो गांधी की दुनिया के झलक को दर्शाता है । महात्मा गांधी के शुरुआती दिनों से लेकर दक्षिण अफ्रीका में उनके कार्यों से लेकर भारत में उनके महान संघर्ष तक, इस सीरीज़ में उनके जीवन की कुछ ऐसी कहानियों को भी बताया जायेगा जिन्होंने उन्हें युवा गांधी से महात्मा गाँधी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी । यह उनके सभी हमवतन और स्वतंत्रता आंदोलन के समकालीनों, अविश्वसनीय व्यक्तित्वों की कहानियों को भी दर्शाएगी , जिन्होंने उनके साथ, स्वतंत्र और आधुनिक भारत को आकार देने में एक अभिन्न भूमिका निभाई थी ।
महात्मा के जीवन और समय को दर्शाती यह महाकाव्य सीरिज, विभिन्न भारतीय और विदेशी स्थानों पर एक अंतरराष्ट्रीय प्रोडक्शन के रूप में शूट की जाएगी। हंसल मेहता द्वारा निर्देशित और प्रतीक गांधी अभिनीत, मल्टी-सीज़न सीरीज़ का निर्माण अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट द्वारा अप्लॉज़ प्रोडक्शंस के सहयोग से किया गया है।
















