दे दे प्यार दे जैसी रोम कॉम के बाद अब अजय देवगन अपनी अगली फ़िल्म, भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया की तैयारी में जुट गए है । 1971 भारत-पाक युद्ध पर बेस्ड भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया फ़िल्म में अजय देवगन जाबांज स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक, जिसने इस युद्ध में अहम भूमिका निभाई थी, की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे । यह फ़िल्म एक मल्टीस्टारर फ़िल्म है जिसमें अजय देवगन के साथ संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, परिणीति चोपड़ा, राणा दग्गुबती और ऐमी विर्क भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे । यह फ़िल्म गुजरात में सेट है और अब इसके अगले शूटिंग शेड्यूल की तैयारी की जा रही है ।

अजय देवगन की भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया के लिए रामोजी में बनाया जाएगा गुजरात

अजय देवगन की फ़िल्म भुज की शूटिंग अब हैदराबाद में होगी

खबरों की मानें तो, भुज फ़िल्म के अगले शेड्यूल को हैदराबाद में स्थित रामो्जी फ़िल्मसिटी में फ़िल्माया जाएगा । और रामोजी में इस फ़ि्ल्म के लिए गुजरात सिटी रिक्रिएट की जाएगी । यहां गुजरात के माधापर गांव, को बनाया जाएगा जो कि काफ़ी खर्चीला है । क्योंकि यह फ़िल्म 70 के दशक की कहानी को दर्शाती है इसलिए उस समय के महत्वपूर्ण लोकेशन को फ़िर से बनाना पड़ेगा ।

सेट के आसपास किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

फ़िल्म के सेट के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि फ़िल्म के सेट से कोई भी तस्वीर या वीडियो लीक न हो । रामोजी में माधापर गांव रिक्रिएट करने का मकसद ये था क्योंकि भुज के रियल माधापर गांव में इस फ़िल्म को शूट नहीं किया जा सकता था क्योंकि यह भारत-पाकिस्तान बॉडर के बेहद नजदीक है । पहले यह फ़िल्म यहीं शूट की जानी थी लेकिन फ़िर सुरक्षा के लिहाज से मेकर्स ने फ़ैसला बदल लिया । हालांकि फ़िल्म के कुछ महत्वपूर्ण सीन असली लोकेशन पर ही फ़िल्माए जाएंगे ।

भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में अजय जहां विंग कमांडर विजय कार्णिक का किरदार निभाएंगे, वहीं संजय दत्त फिल्म में एक ऐसी नागरिक की भूमिका में हैं, जो किसी भी व्यक्ति के पैरों के निशान देखकर, उसके जेंडर, हाइट, और वजन के बारे में बता सकता है । गुजरात में इस तरह की योग्यता वाले व्यक्ति को पगी कहा जाता है । फिल्म में संजय के किरदार का नाम रणछोड़दास स्वाभाई रावरी 'पगी' है । उस युद्ध को जीतने में में संजय के किरदार ने आर्मी जवानों की मदद की थी ।

यह भी पढ़ें : Bhuj: The Pride Of India – 'स्क्वाड्रन लीडर' अजय देवगन की विजयी टीम हुई तैयार, सोनाक्षी सिन्हा, परिणीति चोपड़ा और संजय दत्त सहित ये है पूरी कास्ट

इस फिल्म का निर्माण टी-सीरिज और सिलेक्ट मीडिया होल्डिंग्स एलएलपी कर रहे हैं । भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया, 1971 के युद्ध में हुई एक सत्य घटना पर आधारित है । अजय इसमें स्क्वाड्रन लीडर विजय कर्णिक का किरदार निभाएंगे, जो 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में भुज एअरपोर्ट के इंचार्ज थे । कर्णिक और उनकी टीम ने महिलाओं की सहायता से भुज में नष्ट हो गई एयरस्ट्रिप फिर से बनाई थी । इसे भारत का 'पर्ल हॉर्बर मोमेंट' कहा गया है ।